फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vp singh badnaur, new idea for chandigarh, organic farming and mandi in chandigarh

पढ़िए प्रशासक बदनौर का नया आइडिया, तारीफ करते नहीं थकेंगे

Tue, 18 Oct 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
vp singh badnaur, new idea for chandigarh, organic farming and mandi in chandigarh
पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर ने प्रशासन के अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक या दो दिन ऐसी मंडी लगाने के लिए कहा है जहां पर सिर्फ ऑरगेनिक उत्पाद ही बिकें। गवर्नर ने इसके लिए जमीन तलाश करने के लिए कहा है। सोमवार को सेक्टर-26 में जैविक खेती पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया।
विज्ञापन


सांसद किरण खेर ने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी के साथ-साथ चंडीगढ़ को ऑरगेनिक सिटी भी बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह तो पहले ही एक ऑरगेनिक मंडी लगाने के लिए प्रशासन को पत्र लिख चुकीं हैं। मालूम हो कि इस समय शहर में हर दिन किसी न किसी जगह पर मार्केट कमेटी मंडी लगाती है लेकिन कहीं पर भी ऑरगेनिक उत्पाद नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन


सेमिनार का आयोजन मार्केट कमेटी और मंडी बोर्ड की ओर से किया गया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के सलाहकार परिमल रॉय, चेयरमैन रामवीर भट्टी, डीसी अजीत बाला जी जोशी, ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी, कमेटी सचिव राजेंद्र कुमार, पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन के अलावा खेती विरासत मिशन के अधिकारी उपेंद्र दत्त ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आ रहे हैं कृषि मंत्री
बुधवार को शहर में  कृषि मंत्री राम माधव आ रहे हैं। मार्केट कमेटी के अनुसार मंत्री सेक्टर-26 और 39 में बनने वाली नई मंडी का भी दौरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed