फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting will be held in Punjab under guard of 250 companies of central forces

Lok Sabha Election: पंजाब में केंद्रीय बलों की 250 कंपनियों के पहरे में होगी वोटिंग; अमृतसर-जालंधर हुईं बैठकें

Wed, 15 May 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 May 2024 11:15 PM IST
सार

बैठक में अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि वह घृणित अपराधों, नशा तस्करी और लूटपाट में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष प्रयास करें। साथ ही मतदान से संबंधित अपराधों के मामलों की जांच और मुकदमों की कार्यवाही में तेजी लाए।

विज्ञापन
Voting will be held in Punjab under guard of 250 companies of central forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरहदी राज्य पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से मतदान करवाने के उद्देश्य से 80 प्रतिशत पुलिस बल और केंद्रीय बलों की कम से कम 250 और कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है। संवेदनशील जिलों में केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां पहले से ही तैनात हैं। यह जानकारी बुधवार को स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने दी है।

विज्ञापन


स्पेशल डीजीपी बुधवार को अमृतसर और जालंधर के दौरे पर थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियों और और इससे संबंधित सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए दोनों बॉर्डर रेंज के आईजीपी, डीआईजी, सीपी और एसएसपी के साथ रेंज स्तरीय बैठकें कीं। अमृतसर की बैठक में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) बॉर्डर रेंज राकेश कुमार और कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर उपस्थित थे, जबकि जालंधर रेंज की बैठक में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) एस बूपती और सीपी जालंधर स्वप्न शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन


राज्य में सकारात्मक माहौल बनाने की जरूरत पर जोर देते अर्पित शुक्ला ने सभी पुलिस अधिकारियों को पेशेवर पुलिसिंग करने और किसी को भी राज्य की शांति और सद्भावना को भंग करने की इजाजत न देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में नशे और नाजायज शराब की आमद को रोकने के लिए राज्य में आने-जाने वाले वाहनों विशेषकर व्यापारिक वाहनों की चेकिंग तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि वह घृणित अपराधों, नशा तस्करी और लूटपाट में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष प्रयास करें। साथ ही मतदान से संबंधित अपराधों के मामलों की जांच और मुकदमों की कार्यवाही में तेजी लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 5.45 करोड़ रुपये की पकड़ी नकदी
बता दें कि पंजाब पुलिस ने आदर्श चुनाव संहिता लागू होने से लेकर अब तक 5.45 करोड़ रुपये की नकदी, 11.49 लाख लीटर शराब और 99.62 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। स्पेशल डीजीपी ने आम पोलिंग बूथों और संवेदनशील पोलिंग बूथों पर बलों की तैनाती संबंधित नियमों के बारे में भी अधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करने संबंधित नियमों के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed