रजिया सुल्ताना और पूर्व सीएम भट्ठल के बूथ पर मतदान बढ़ा, सिंगला के बूथ पर घटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के वोटरों ने 2014 में मतदान करने में जो उत्साह दिखाया था उतना उत्साह इस बार देखने को नहीं मिला। फिर भी पंजाब के अन्य लोकसभा क्षेत्रों के वोटरों के मुकाबले संगरूर के वोटरों ने 72.44 फीसदी मतदान करके पंजाब में तीसरा स्थान हासिल किया। लोकसभा हलके में पड़ते दिग्गज राजनेताओं के अपने बूथों पर मतदान प्रतिशत में कमी आई।
पंजाब सरकार में मंत्री रजिया सुल्ताना ने इस्लामिया कंबोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ पर मतदान किया। इस बूथ पर मौजूद 1133 कुल वोट में से 811 वोट का भुगतान हुआ है जबकि 2014 में यहां 720 वोट पड़े थे। कुल वोट का यह 71.57 फीसदी ही रहा। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला के बूथ सरकारी एलीमेंट्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरीपुरा में 1444 वोट में से 1013 वोट का ही भुगतान हुआ। 2014 के दौरान यहां 1135 वोट का भुगतान हुआ था।
पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के बूथ पर 1078 वोट में से 818 वोट का भुगतान हुआ है। 2014 के दौरान यहां कुल 719 वोट पड़े थे। हलका अमरगढ़ के विधायक सुरजीत धीमान के बूथ पर 1291 कुल वोट में से 927 वोटरों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
2014 में 924 वोटरों ने मतदान किया था। आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा के बूथ पंजाब पब्लिक स्कूल ईस्ट पर मतदाताओं का प्रदर्शन पिछली बार के मुकाबले काफी उत्साहित रहा।
बूथ में कुल 1444 वोट में से 1037 वोट का ही इस्तेमाल हुआ लेकिन 2014 में इस बूथ पर मात्र 602 वोट का ही भुगतान हुआ था, जिसके मुकाबले इस बार वोटरों ने काफी उत्साह दिखाया। विधानसभा में विपक्ष के नेता विधायक हरपाल सिंह चीमा ने सरकारी प्राइमरी स्कूल चीमा में 159 नंबर बूथ पर अपने वोट का भुगतान किया।
इस बूथ पर 778 कुल वोट में से 600 वोट का भुगतान हुआ जबकि 2014 के दौरान यहां 653 वोट का भुगतान हुआ था। अकाली-भाजपा के प्रत्याशी परमिंदर सिंह ढींढसा के बूथ पर भी पिछली बार के मुकाबले इस बार मतदान में गिरावट आई है।
अकाली उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींढसा ने गांव उभावाल के सरकारी स्कूल में मौजूद बूथ पर अपना मतदान किया। बूथ पर मौजूद 903 वोट में से इस बार 734 वोट का ही भुगतान किया है, जबकि 2014 के दौरान 775 वोट का भुगतान हुआ था।