फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting ends for Gurdaspur Lok Sabha bypolls

गुरदासपुर उपचुनावः छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न, कुल 56 फीसदी वोटिंग

Thu, 12 Oct 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Voting ends for Gurdaspur Lok Sabha bypolls
56 फीसदी मतदाताओं ने ही डाले वोट
गुरदासपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदान का समय समाप्त होने के बाद कुल 56 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। उल्लेखनीय है कि इस सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 70.03 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन


राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक दलों के सहयोग से उपचुनाव की अब तक की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के ऐलान के साथ ही गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी और इस दौरान चुनाव आयोग के पास कुल 58 शिकायतें आईं। इनका निपटारा साथ-साथ ही कर दिया गया और बुधवार को मतदान के दिन केवल 4 शिकायतें ही प्राप्त हुईं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक में सबसे अधिक 65 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया, जबकि बटाला विधानसभा हलके में सबसे कम 50 फीसदी मतदान हुआ। इस संसदीय सीट के बाकी विधानसभा हलकों में से सुजानपुर में 54, भोआ में 60, पठानकोट में 54, गुरदासपुर में 54, दीनानगर में 54, कादियां में 57, फतेहगढ़ चूड़ियां में 63 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में इतना अंतर आया मतदान प्रतिशत में

Voting ends for Gurdaspur Lok Sabha bypolls
56 फीसदी मतदाताओं ने ही डाले वोट
तीन साल में इतना अंतर आया मतदान प्रतिशत में
हलका    2017    2014
सुजानपुर    54    71.54
भोआ    60    70.51
पठानकोट    54    73.26
गुरदासपुर    54    69.48
दीनानगर    54    65.89
कादियां    57    70.57
फतेहगढ़ चूड़ियां    63    72.23
डेरा बाबा नानक    65    70.91
कुल    56    70.03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed