फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting completed for Jalandhar Gymkhana elections

जालंधर जिमखाना चुनाव: करीब 2900 लोगों ने किया मतदान, देर रात तक आएंगे परिणाम, इन मुद्दों पर रहा फोकस

Sun, 10 Mar 2024 06:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Mar 2024 06:03 PM IST
सार

डिप्टी कमिश्नर, कम-सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जिमखाना क्लब विशेष सारंगल ने जालंधर जिमखाना क्लब के विभिन्न पदों के लिए मतदान के प्रबंधों पर संतुष्टि व्यक्त की और कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया गया।

विज्ञापन
Voting completed for Jalandhar Gymkhana elections
जालंधर जिमखाना चुनाव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर में रविवार को जिमखाना चुनाव हुए। मतदान में व्यापारी, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सरकारी अधिकारी, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नतीजा देर रात तक घोषित किया जाएगा। जिमखाना क्लब में मतदान करने पहुंचे युवा मतदाता ने कहा कि क्लब का विकास होगा तो नए सदस्य जुड़ेंगे। लोग शाम को घरों में बैठकर सोचते हैं कि क्या करें लेकिन क्लब कल्चर ने सबकुछ बदल दिया है। युवाओं के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी और नई सहूलियतें मिलें तो लोगों में क्लब के प्रति उत्सुकता और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


मतदान करने पहुंचे डॉक्टर रमन गुप्ता ने कहा कि जिमखाना क्लब में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। अगर इस पर काम करने के लिए उम्मीदवार तैयार है तो उन्हीं को वोट देंगे। वही प्रशासन को भी चाहिए कि क्लब के लिए रास्ता अलग से दें ताकि जाम की समस्या पैदा ना हो और क्लब के सदस्यों को भी परेशानी न उठानी पड़े। इस क्लब ने शहर को नई दिशा प्रदान की है। अब इसे नया रूप देने की जरूरत है।
विज्ञापन


जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल और भाजपा नेता अमित तनेजा ने कहा कि मुद्दे राजनीतिक नहीं है बल्कि क्लब के विकास से जुड़े हैं उन्हें देखकर और जो इन पर काम कर सके उन्हें वोट दिया है। हर दो साल में नई टीम चुनी जाती है जो चुनावी वादे लेकर मैदान में उतरती है लेकिन उनका रिपोर्ट कार्ड देखने के बाद पता लग जाता है कि वह इस बार क्लब के लिए सही है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन और क्लब के पुराने सदस्य व्यापारी गुरशरण अरोड़ा और सीनियर सिटीजन कमेटी के सदस्यों ने कहा कि क्लब की पुरानी परंपरा बदलनी होगी। यहां अब 70 साल का नहीं बल्कि 60 साल का व्यक्ति सीनियर सिटीजन कहलाया जाए। सीनियर सिटीजन के मनोरंजन के लिए विशेष प्रबंध और उनकी परेशानियां के हल के लिए उम्मीदवारों को काम करने होंगे।

महिला डॉक्टर अनु, निशु, स्माइली और निधि गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के मनोरंजन से जुड़े मुद्दे पर उम्मीदवार कम बात करते हैं लेकिन इस बार उन्हें हमारे लिए काम करना होगा। महिला सदस्यों की कई मांगें हैं, जिन पर कोई ध्यान नहीं देता।

वहीं क्लब के सदस्य पुलिस अधिकारी जगमोहन सिंह, पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह और डीसीपी संदीप शर्मा, व्यापारी शीतल विज, अभिषेक विज, कैंब्रिज के सुरिंदर अरोड़ा, सीटी ग्रुप के एमडी मनवीर सिंह, डिप्स के एमडी तरविंदर सिंह राजू, एडवोकेट मनदीप सचदेवा, जिला बार एसोसिएशन के जिला प्रधान आदित्य जैन, भाजपा नेता और पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, व्यापारी और आप लोकसभा देहात प्रभारी स्टीवन कलेर और शहर के कई बड़े व्यापारी मतदान करने पहुंचे।

डीसी ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

उधर, डिप्टी कमिश्नर, कम-सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जिमखाना क्लब विशेष सारंगल ने जालंधर जिमखाना क्लब के विभिन्न पदों के लिए मतदान के प्रबंधों पर संतुष्टि व्यक्त की और कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया गया। आठ बूथों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं बैडमिंटन हाल में मतगणना होगी।

जिमखाना में प्रोग्रेसिव और अचीवर्स ग्रुप के ये उम्मीदवार आमने-सामने

प्रोग्रेसिव ग्रुप के कुक्की बहल, अनु माटा, मेजर कोछड़, राजू विर्क, शालीन जोशी, मोहिंदर सिंह, विपिन झांझी, जगजीत कंबोज, राजीव बंसल, गुणदीप सोढ़ी, सुरिंदर सिंह। वहीं अचीवर्स के उम्मीदवार अमित कुकरेजा, तरुण सिक्का, सौरभ खुल्लर, सुमित शर्मा, मोनू पुरी, शालिनी कालडा, विन्नी शर्मा धवन, मुकेश कुमार, अतुल तलवाड, नितिन बहल, हरप्रीत सिंह गोल्डी, एमबी बाली और करण अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed