फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Votes of SAD candidate decreased in SGPC elections, concern of Akali Dal Increased

SGPC Election: एसजीपीसी चुनाव में घटे शिअद प्रत्याशी के वोट, मुकाबले ने बढ़ाई अकाली दल की चिंता

Thu, 10 Nov 2022 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 02:53 PM IST
सार

एसजीपीसी के इस चुनाव में प्रधान पद पर एडवोकेट धामी को 104 और बीबी जागीर कौर को 42 वोट मिले। पिछले साल चुनाव में धामी को 122 वोट मिले थे, जिनमें इस बार 18 वोट घटे हैं। बीबी जागीर कौर को 35 वोट मिलने का अनुमान शिअद ने ही लगा रखा था लेकिन उन्हें 42 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
Votes of SAD candidate decreased in SGPC elections, concern of Akali Dal Increased
एसजीपीसी चुनाव के लिए पहुंचीं बीबी जागीर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद पर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की लगातार दूसरी बार जीत के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने इस संस्था पर अपना वर्चस्व तो बनाए रखा लेकिन चुनाव में जिस तरह से मुकाबला हुआ, उसने शिअद की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


एडवोकेट धामी जीतने के बावजूद पिछले साल के मुकाबले कम वोट हासिल कर सके जबकि बीबी जागीर कौर को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। एसजीपीसी की कार्यकारिणी में भी अब धामी गुट के 8 सदस्यों के अलावा तीन सदस्य बीबी जागीर कौर के गुट से होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान, शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने धामी की प्रतिद्वंद्वी बीबी जागीर कौर की उम्मीदवारी को भगवा (भाजपा) पार्टी की एसजीपीसी में घुसपैठ करार देते हुए इस चुनाव को सियासी रंग देने का प्रयास किया है। एसजीपीसी के भगवाकरण की कोशिशों का आरोप लगाते हुए शिअद ने इस चुनाव में बीबी जागीर कौर की उम्मीदवारी का मुकाबला किया। इसका मुख्य कारण यह भी है कि चुनाव लड़ने के लिए शिअद से बगावत करने के बाद बीबी जागीर कौर को सबसे पहले संयुक्त अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह ढींढसा का समर्थन मिला। ढींढसा पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन कर चुके हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बीबी जागीर कौर अब ढींढसा के संयुक्त अकाली दल में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी के इस चुनाव में प्रधान पद पर एडवोकेट धामी को 104 और बीबी जागीर कौर को 42 वोट मिले। पिछले साल चुनाव में धामी को 122 वोट मिले थे, जिनमें इस बार 18 वोट घटे हैं। बीबी जागीर कौर को 35 वोट मिलने का अनुमान शिअद ने ही लगा रखा था लेकिन उन्हें 42 वोट मिले हैं। यानी एसजीपीसी के सदस्यों में शिअद के समर्थकों की संख्या घटने लगी है और इस संस्था पर पार्टी की पकड़ कमजोर होने लगी है। 


प्रधान पद के चुनाव के लिए बीबी जागीर कौर के नाम का प्रस्ताव एसजीपीसी सदस्य अमरीक सिंह ने पेश किया, जिसका अनुमोदन मिट्ठू सिंह काहनेके और गुरबख्श सिंह ने किया। इस चुनाव नतीजे से यह भी साफ हो गया है कि भविष्य में शिअद के लिए एसजीपीसी प्रधान का नाम ‘लिफाफे से’ निकालना संभव नहीं होगा। पार्टी के प्रत्याशी को चुनौती मिलने की परंपरा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed