फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Volvo bus will start from march 8 from Chandigarh to delhi and gurugram

अच्छी खबर : चंडीगढ़ से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए फिर चलेगी वोल्वो, कल से होगी शुरुआत

Sun, 07 Mar 2021 12:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 12:28 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर 
  • आठ मार्च से चंडीगढ़ से शुरू होगा छह वोल्वो का संचालन

विज्ञापन
Volvo bus will start from march 8 from Chandigarh to delhi and gurugram
चंडीगढ़ से दिल्ली, गुरुग्राम के लिए शुरू होगी वोल्वो बस। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आठ मार्च से हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ से छह वोल्वो बसों का संचालन शुरू करेगा। इनमें से चार वोल्वो दिल्ली आईएसबीटी जबकि दो बसें आईजीआई एयरपोर्ट और दिल्ली होते हुए गुरुग्राम तक जाएंगी। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कोरोना से पहले चंडीगढ़ से हर दिन 35 बार दिल्ली रूट पर वोल्वो बसों का संचालन किया जाता था लेकिन लॉकडाउन के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। किसान आंदोलन के कारण सभी वोल्वो बसें करीब 21 किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर केजीपी से दिल्ली के आईएसबीटी जाएंगी। 

विज्ञापन

चंडीगढ़ से कब रवाना होंगी वोल्वो बसें

  1. सुबह 4:30 बजे - आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली और गुरुग्राम
  2. सुबह 7:20 बजे - आईएसबीटी दिल्ली 
  3. सुबह 10:30 बजे-  आईएसबीटी दिल्ली 
  4. दोपहर डेढ़ बजे - आईएसबीटी दिल्ली  
  5. शाम चार बजे दिल्ली - आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली और गुरुग्राम
  6. रात सवा ग्यारह बजे - आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली और गुरुग्राम

वापसी का समय

  • दोपहर 12 बजे  : गुरुग्राम से 
  • दोपहर डेढ़ बजे : आईएसबीटी दिल्ली से
  • शाम 4:10 बजे  : आईएसबीटी दिल्ली से
  • शाम 7:10 बजे  : आईएसबीटी दिल्ली से
  • रात 11 बजे       : गुरुग्राम से
  • सुबह 7:30 बजे : गुरुग्राम से 

यह है किराया
वोल्वो बस में कुल सीटों की संख्या 53 है। चंडीगढ़ से दिल्ली तक का किराया 695 रुपये प्रति यात्री है जबकि आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम के लिए 810 रुपये का किराया चुकाना होगा।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी से दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम के लिए हरियाणा रोडवेज की वोल्वो बसों का संचालन आठ मार्च से होने जा रहा है। समय सारिणी भी तैयार कर ली गई है। कोरोना के कारण पिछले वर्ष 22 मार्च से वोल्वो बसों का संचालन बंद था। अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिल जाएगी।  - राजकुमार, बस स्टैंड इंचार्ज, हरियाणा रोडवेज, आईएसबीटी सेक्टर-17 चंडीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed