फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Volvo Bus Service for Mcleodganj

मकलोडगंज जाने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी

Mon, 28 Jul 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Jul 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
Volvo Bus Service for Mcleodganj

परिवहन एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने अपने जन्मदिन पर रविवार को कांगड़ा से परिवहन निगम की दो नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने चंबा-शिमला और मैकलोडगंज-चंडीगढ़ रूट पर दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन दोनों बसों में एक वोल्वो भी शामिल है। बाली ने कहा कि परिवहन सुविधा सुदृढ़ करने को आवश्यक भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


एचआरटीसी बेड़े में नई बसें शामिल की जाएंगी। शिमला से चंबा वाया पठानकोट एसी बस रोजाना सुबह 6:30 बजे शिमला से रवाना होगी और सायं 8:30 बजे चंबा पहुंचेगी। यह कांगड़ा होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा से यह बस सुबह 7:10 मिनट पर शिमला के लिए रवाना होगी और पठानकोट-कांगड़ा होते हुए शाम को 9 बजे शिमला पहुंचेंगी। इस बस में सफर करने के लिए 810 रुपये किराया देना होगा।

शिमला से कांगड़ा तक का बस किराया 410 रुपये तय किया है। मैकलोडगंज से चंडीगढ़ जाने वाली नई वोल्वो बस सेवा प्रतिदिन मैकलोडगंज से सुबह 6:15 बजे से चलेगी।

6:50 पर धर्मशाला और 7: 40 बजे कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए यह बस रवाना होगी। इस बस में यात्री को 485 रुपये किराया अदा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed