{"_id":"328769a21e5ea3d4cba9b24235e2ef76","slug":"vodafone-new-service-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल से हो सकेंगे पैसे ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल से हो सकेंगे पैसे ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
अब आपको मनी ट्रांसफर करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। आप यह सब कर सकेंगे वोडाफोन इंडिया के जरिए। वोडाफोन ने आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से ‘एम-पैसा’ मोबाइल मुद्रा अंतरण (मनी ट्रांसफर) और भुगतान सेवा शुरू की है।
‘एम-पैसा’ वोडाफोन का ट्रेडमार्क है। चंडीगढ़ के होटल ताज में इस सेवा को वोडाफोन इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने लॉन्च किया। इनमें डायरेक्टर आपरेशन नार्थ राजीव कोहली, बिजनेस हेड पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर असित शेखर और बिजनेस हेड एम पैसा सुरेश सेठी शामिल रहे।
‘एम-पैसा’ स्टूडेंट्स और बैंकिंग सेवाओं से वंचित और बैंक शाखाओं से दूर रहने वालों के लिए मोबाइल फोन के माध्यम से वित्तीय सेवाएं तक पहुंच प्रदान करती है।
विज्ञापन
वित्तीय लेनदेन को आईसीआईसीआई बैंक की सुरक्षा मिली है। इस सर्विस को पंजाब में 24 तहसीलों, 13 जिलों और 1042 विशेष तौर पर प्रशिक्षित अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा इनमें पंजाब भर में स्थित 44 वोडाफोन एक्सक्लूसिव स्टोर्स भी शामिल हैं।
ऐसे होगा काम
-पूर्व से तय आउटलेट्स में नगद जमा और निकासी
-भारत में किसी भी मोबाइल फोन पर मनी ट्रांसफर
-मोबाइल भुगतान सेवाओं की रेंज, जिसमें मोबाइल रिचार्ज की खरीद, डीटीएच सेवाओं का रिचार्ज, यूटिलिटी बिल भुगतान शामिल हैं
-भारत में किसी भी बैंक खाते में मनी ट्रांसफर
-चुनिंदा दुकानों पर भुगतान पैसे जमा और ब्याज प्राप्त करने
-ई-कॉमर्स और एम-कॉमर्स में सहभागिता
ऐसे होगा पंजीकरण
मोबाइल फोन से अपने आप को रजिस्ट्रर करने के बाद कुछ दस्तावेजों और न्यूनतम राशि को एक ‘एम-पैसा’ एजेंट आउटलेट पर या मोबाइल से खाता खोलें।
दस्तावेज जमा करवाने के लिए ‘एम-पैसा’ एजेंट आउटलेट पर जाना होगा। वहां पर एक फार्म भरकर तुरंत जमा करवा, पता पहचान दस्तावेजों के साथ एक न्यूनतम राशि जमा करवानी होगी, इसके साथ ही आपका ‘एम-पैसा’ खाता खुल जाएगा।
एमसीएसल मोबाइल वॉलेट तुरंत सक्रिय हो जाएगा और ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के लेनदेन उपलब्ध होंगे। जैसे कि नगद जमा, किसी भी बैंक खाते में मनी ट्रांसफर, किसी अन्य ‘एम-पैसा’ ग्राहक को पैसे भेजना, मोबाइल या डीटीएच रीचार्ज, मोबाइल और अन्य सेवाओं के बिलों का भुगतान शामिल है। एक बार दस्तावेजों की पुष्टि हो जाने और एमसीएसल और आईसीआईसीआई बैंक से अनुमति मिलने के बाद ग्राहक लेनदेन शुरू कर सकता है।