फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VLTD and panic button mandatory in all public vehicles in Chandigarh

Chandigarh News: सार्वजनिक वाहनों में VLTD और पैनिक बटन अनिवार्य, ऐसा करने वाला चंडीगढ़ पहला UT

Tue, 18 Oct 2022 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

सभी सार्वजनिक बसें, सभी प्रकार के टैक्सी-कैब, स्कूल-कॉलेज की बस, सभी प्रकार के इंस्टीट्यूट के वाहन, कारपोरेट ऑफिस की टैक्सी आदि सभी सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
VLTD and panic button mandatory in all public vehicles in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चंडीगढ़ में अब सभी सार्वजनिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। एसटीए अगले कुछ महीने वाहन चालकों को जागरूक करेगा। इसके बाद सख्ती शुरू होगी और चालान काटे जाएंगे।

विज्ञापन


एसटीए के अनुसार, जिन सार्वजनिक वाहनों में सवारियां सफर करती हैं, उनमें वीएलटीडी और पैनिक बटन लगवाना जरूरी है ताकि महिलाओं और बच्चों को आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। एसटीए अमित कुमार ने बताया कि अब वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा ताकि सभी इन डिवाइस को जल्द से जल्द लगवा लें। दो-तीन महीने बाद सख्ती के साथ चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। डिवाइस के लगने के बाद एसटीए और कमांड सेंटर के पास पूरी जानकारी होगी कि कौन सा वाहन कब-कब और कहां-कहां गया। आपात की स्थिति में सवारी के पास पैनिक बटन को दबाने का विकल्प होगा, जिसके दबाते ही कमांड कंट्रोल सेंटर के साथ पुलिस को भी यात्री की लोकेशन के साथ अलर्ट पहुंच जाएगा और समय पर मदद पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जहां इसे अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीएलटीडी और पैनिक बटन नहीं तो गाड़ी नहीं होगी पास
परमिट संबंधित वाहनों का कोई काम अब बिना इन दोनों डिवाइस के लगे नहीं होगा। इसको लेकर एसटीए की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसटीए अमित कुमार ने बताया कि मंत्रालय की तरफ से मंजूर 15-16 एजेंसियां हैं जिनके पास से वाहन चालक इन डिवाइस को लगवा सकते हैं। अब डिवाइस के लगने के बाद ही गाड़ियों का पंजीकरण, परमिट, रिनुअल, फिटनेस आदि के सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।

इन सभी वाहनों में डिवाइस अनिवार्य
सभी सार्वजनिक बसें, सभी प्रकार के टैक्सी-कैब, स्कूल-कॉलेज की बस, सभी प्रकार के इंस्टीट्यूट के वाहन, कारपोरेट ऑफिस की टैक्सी आदि सभी सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य होगा।

दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और थ्रीव्हीलर को छूट
दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और थ्रीव्हीलर को इससे छूट दी गई है। इन वाहनों की फिटनेस चेकिंग के समय भी विभाग की तरफ से इस सिस्टम को चेक किया जाता है।

ये फायदे होंगे

  • एसटीए के पोर्टल पर हमेशा रहेगी टैक्सी-कैब की लोकेशन
  • गाड़ी रूट पर चल रही है या नहीं, निगरानी रखना आसान होगा
  • महिलाओं और बच्चों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुरक्षित होगा
  • नियम तोड़ने वाले चालकों की पहचान होगी। हादसे भी रुकेंगे
  • गाड़ी की चोरी हुई तो उसे ढूंढना भी आसान हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed