फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vivek High School won by 80 runs with Abhaya Pratap's century

अभय प्रताप के शतक से विवेक हाई स्कूल 80 रन से जीता

Fri, 05 Feb 2021 08:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Vivek High School won by 80 runs with Abhaya Pratap's century
चंडीगढ़। अभय प्रताप के तेजी से खेले गए शतक से विवेक हाई स्कूल मोहाली ने लक्ष्य इलेवन की टीम को 80 रन से हराया। अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला शुक्रवार को सेक्टर-44 क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए विवेक हाई स्कूल मोहाली की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 230 रन बनाए। अभय प्रताप ने 79 गेंदों पर 125 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के लिए वह मैन ऑफ द मैच बने। अन्य बल्लेबाज युवराज सिंह ने 20 रन, गुरतेज सिंह ने 18 रन, दिव्यम ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी में लक्ष्य इलेवन की टीम से अनिक ने 37 रन देकर 3 विकेट, युवराज सिंह ने 50 रन देकर 1 विकेट, ओंकार सिंह ने 47 रन देकर 1 विकेट चटकाया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्य इलेवन की टीम 29 ओवर में कुल 150 रन पर सिमट गई। अभय कुमार ने सबसे अधिक 26 रन टीम के लिए बनाए। गेंदबाजी में विवेक हाई स्कूल मोहाली से युवराज सिंह विर्क ने 29 रन देकर 3 विकेट, ईशान ने 22 रन देकर 2 विकेट और संचित ने 34 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed