फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   visit to chandigarh museum & art gallery to see fossil

जीवाश्म देखने को 28 फरवरी तक म्यूजियम आएं

Sat, 30 Jan 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
visit to chandigarh museum & art gallery to see fossil

चंडीगढ़ के सेक्टर 10 के गवर्नमेंट म्यूजियम में 26 लाख साल पुराने जीवाश्मों को पर्यटक 28 फरवरी तक देख पाएंगे। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान भारत की सोसायटी फॉर आर्कियोलॉजिकल एंड एंथ्रोपोलॉजिकल के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये जीवाश्म चंडीगढ़ के नजदीक शिवालिक की पहाड़ियों पर खुदाई के दौरान मिले हैं। जो दर्शाते हैं कि 26 लाख साल पहले यहां मानव जीवन का अस्तित्व था। ये मानव जीवन के अस्तित्व के सबसे पुराने सुबूत हैं।
विज्ञापन


अब तक सबसे पुराने सुबूत इथियोपिया और चीन में खुदाई के दौरान मिले थे, लेकिन यह उससे भी कई हजार साल पुराने हैं। खुदाई में हाथी की एक दुर्लभ प्रजाति के भी जीवाश्म मिले थे। इस प्रजाति को स्टेगोडॉन कहा जाता है जिनका ताल्लुक मैमथ प्रजाति से भी है। इनके दांत साधारण हाथी से कहीं ज्यादा लंबे होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान इस प्रजाति के हाथियों के दांत के टुकड़े, जबड़ा, घुटना और लिंब मिले हैं। इसके अलावा कछुए की दुर्लभ प्रजाति के भी अवशेष मिले हैं।


बता दें कि ये जीवाश्म फ्रांस के नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री और भारत की सोसायटी फॉर आर्कियोलॉजिकल एंड एंथ्रोपोलॉजिकल रिसर्च चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों ने गहन शोध का नतीजा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed