फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vip numbers auction in chandigarh RLA office

VIP नंबर्स की बोली, साढ़े 3 लाख में बिका 0001

Sat, 30 Jan 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
vip numbers auction in chandigarh RLA office

शहर में गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबरों की खरीद में लोगों की दिलचस्पी कम होती जा रही है। 25 लाख तक में बिकने वाला 0001 नंबर अब 5 लाख तक नहीं पहुंचा पा रहा है। शनिवार को सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी(आरएलए) दफ्तर में सीएच-01-बीएफ सीरीज के वीआईपी नंबरों के लिए बोली हुई।

विज्ञापन


0001 से 0100 नंबरों की नीलामी से आरएलए को एक दिन में कुल 60.79 लाख की कमाई हुई । 0001 नंबर के लिए इस बार ग्राहकों ने 3.50 लाख तक बोली गई। सेक्टर-9 निवासी अवरीत कौर की रेंज रोवर गाड़ी के लिए 0001 नंबर खरीदा गया। कौर के पारिवारिक सदस्य कंवर ढिल्लो ने इसके लिए बोली लगाई।
विज्ञापन


0001 नंबर के लिए सिर्फ सात मिनट में ही बोली खत्म हो गई। आरएलए अधिकारी कशिश मित्तल की अगुवाई में बोली चली। दूसरी सबसे अधिक बोली 0009 के लिए 3.31 लाख सेक्टर-49 ए निवासी लोकेश शर्मा ने लगाई। अधिकारियों के अनुसार रविवार को भी 0101 से 9999 वीआईपी नंबरों के लिए आरएलए दफ्तर में सुबह 10 बजे से बोली लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed