फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Violence erupts in Amritsar panchayat elections; questions raised over lack of action.

Chandigarh News: अमृतसर पंचायत चुनाव में हिंसा, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल

Sun, 18 Jan 2026 09:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Violence erupts in Amritsar panchayat elections; questions raised over lack of action.
अमृतसर। जिले के पंडोरी वड़ैच गांव में 14 दिसंबर को ब्लॉक समिति पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। स्वतंत्र उम्मीदवार मुखबिर सिंह और उनके समर्थकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए और एक की उंगलियां कटने का आरोप है। वहीं, मौके पर मौजूद सरपंच और एक एनआरआई परिवार के साथ भी मारपीट हुई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में कुछ हमलावर हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों की पहचान के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे गांव में भय का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर वे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर ध्यान देकर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे, जिससे प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed