फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   violation of traffic rules chandigarh

ट्रैफिक नियम सख्त होने के बावजूद असर अभी बेअसर, उड़ रहीं धज्जियां और किया जा रहा उल्लंघन

Wed, 04 Sep 2019 12:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 04 Sep 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
violation of traffic rules chandigarh
ट्रैफिक चालान काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक नियम सख्त होने के बावजूद चालान का असर बेअसर होता दिख रहा है। जगह जगह ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खासकर स्कूलों के बाहर व कालोनियों में ऐसे उल्लंघन को देखा जा रहा है। इसमें विद्आउट हेल्मेट, ट्रिपलिंग, मोबाइल पर बात करना, ओवर स्पीड समेत अन्य कई तरह के उल्लंघन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, तीसरे दिन ट्रैफिक पुलिस ने अलग अलग जगहों से नियमों का उल्लंघन करने वाले 390 वाहन चालकों का चालान काटा। जो पहले और दूसरे दिन के मुकाबले ज्यादा है। कई जगहों पर चालकों ने पुलिस को देखकर भागना चाहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी ने पकड़कर उनका चालान किया गया। मंगलवार को ट्रैफिक और थाना पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाका लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर चालान काटा गया। बीते 31 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने मीटिंग में फैसला लिया था कि सितंबर से चालान नए नियमों के तहत चालान काटे जाएंगे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस सख्ती बरतते हुए रविवार को 232 और सोमवार को 376 और मंगलवार को 390 वाहनों का चालान काट दिया। इसमें सबसे ज्यादा चालान ओवर स्पीड के काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों के बाहर नहीं लग रहे हैं नाके

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार स्कूलों के बाहर अभी नाका नहीं लगाया जा रहा है। वजह है कि ट्रैफिक पुलिस पहले बच्चों को इस बारे में अवेयर करना चाहती है। हालांकि, अगर बात करें तो सबसे ज्यादा कालोनी एरिया से लगते चौक और लाइट प्वाइंट के पास ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर स्कूल के बाहर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है।  

तीन दिन में सवा तीन लाख से ज्यादा वसूले
सूत्रों के अनुसार पहले के मुकाबले नए नियम लागू होने के बाद से ज्यादा चालान काटे गए हैं। अगर बात करें इन तीन दिनों की तो अलग अलग उल्लंघन में 720 चालान का भुगतान किया गया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान 3,35,850 रुपये का जुर्माना लगाया। ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना पुलिस भी चालान काट रही है।

ओवर स्पीड का लगा नाका
नए नियम लगने के बाद मंगलवार को 3 से 5 शाम बजे तक पहला ओवर स्पीड का नाका ट्रैफिक इंस्पेक्टर यशपाल की अगुवाई में लगाया गया। यह नाका सेक्टर-42/53 के डिवाइडिंग रोड के पास लगा, जिसमें पुलिस टीम ने ओवर स्पीड के 72 चालान काटे। पहले इसमें 700 रुपये का चालान था, जो अब बढ़कर 2 हजार रुपये हो गया है। इसके अलावा तीन महीने का लाइसेंस सस्पेंड का प्रावधान है।

इतने चालान काटे गए

नियम        चालान
ओवर स्पीड                            72
बिना हेलमेट वाहन चलाने        47
गलत दिशा में गाड़ी मोड़ने पर          41
बाइक के पीछे बिना हेलमेट बैठने      37
रेड लाइट जंप                          36
बिना सीट बेल्ट            37
जेबरा क्रासिंग                          29
रांग पार्किंग क्लैंप                     29
ब्लैक फिल्म                            16
रैश ड्राइविंग                             13
मोबाइल पर बात करना                 16
रांग पार्किंग टो              11
रांग पार्किंग              07
ट्रिपलिंग                                05
बिना यूनिफार्म टैक्सी चालक          04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed