{"_id":"583985b14f1c1bd24d13af6a","slug":"vinod-kumar-told-the-reason-behind-suspension-from-aam-admi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' की मुश्किलें बढ़ी, विनोद ने बताया पार्टी से निकाले जाने का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' की मुश्किलें बढ़ी, विनोद ने बताया पार्टी से निकाले जाने का कारण
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Sat, 26 Nov 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में विनोद कुमार की प्रेस कांफ्रेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आप' से बाहर किए गए हलका भोआ के उम्मीदवार विनोद कुमार ने एक बार फिर पार्टी पर आरोप लगाए और निकाले जाने का कारण बताया। विनोद कुमार ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि एक करोड़ रुपये नहीं देने पर मुझे पार्टी से निकाला गया है।
पटेल चौक स्थित निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान विनोद कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने सिद्धांत भूल चुकी है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार को खत्म करने का उद्देश्य लेकर उतरने वाली पार्टी में भ्रष्ट नेता आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह नेता करोड़ों रुपये ऐंठकर उम्मीदवारों को टिकट देर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेता पहले स्पष्ट छवि का नाम लेकर उम्मीदवार उतारने की बात करते है और बाद में उम्मीदवारों से करोड़ों रुपये की मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीदवारी से हटाकर अमरजीत को भोआ विस क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है, जिसके पास करोड़ों का बंगला और करोड़ों रुपये हैं। अमरजीत बहुजन समाज पार्टी से 2 बार चुनाव लड़ चुके हैं और उसकी जमानत जब्त हो चुकी है।

संजय सिंह और दुर्गेश फैला रहे भ्रष्टाचार
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विनोद कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने नेता संजय सिंह व दुर्गेश पाठक मुझसे एक करोड़ रुपये की मांग की थी। जब मैंने रुपये देने से इंकार किया तो मुझे पार्टी से बाहर कर दिया गया।
विनोद कुमार ने कहा कि मुझे उम्मीदवार घोषित किए हुए करीब 50 दिन का समय हो गया था और मेरी स्पष्ट छवि देकर ही मुझे टिकट दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह व दुर्गेश पाठक दिल्ली से अब पंजाब में भ्रष्टाचार फैला रहे हैं और केजरीवाल तक यह बात पहुंचने ही नहीं देते हैं।
उन्होंने कहा कि जोन कोआर्डिनेटर लखवीर सिंह ने मुझसे 10 दिनों में 1 करोड रुपया पार्टी को देने की मांग की थी और इसके लिए मुझे अपने घर व प्रापटी बेचकर पैसे देने का जोर दिया गया।
विनोद ने कहा कि कैंप इंचार्ज ज्योत शर्मा की ओर से भी कैंपिंग की रिपोर्ट उपर नहीं भेजी गई तथा वह भी पैसों की मांग कर रहा था। मोटी रकम वालों को ही प्रत्याशी बनाया जा रहा है। विनोद ने कहा कि वह अब आजाद रूप में चुनाव लडे़ंगे और आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगे।