फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vinesh arrived wearing the Olympic jersey and Arjun Chautala wearing a green turban

Chandigarh News: ओलंपिक की जर्सी पहनकर विनेश और हरी पगड़ी में पहुंचे अर्जुन चौटाला

Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Vinesh arrived wearing the Olympic jersey and Arjun Chautala wearing a green turban
विनेश बोलीं- खिलाड़ी हूं और इसी भावना से राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही हूं
विज्ञापन

खुद को किसानों के साथ दिखाने के लिए देवीलाल व ओपी चौटाला की तरह परंपरागत परिधान में पहुंचे अर्जुन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहली बार विधानसभा पहुंचे तीन युवा विधायकों ने कपड़ों से अपनी पहचान दिखाने की कोशिश की। जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट शपथ ग्रहण सत्र में पेरिस ओलंपिक की जर्सी पहनकर पहुंचीं। जर्सी पहनने पर विनेश ने कहा कि वह खिलाड़ी हैं और खिलाड़ियों की भावनाओं के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। इसी तरह पहली बार चुने गए इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला खुद को किसानों के साथ दिखाने के लिए सफेद धोती-कुर्ते के साथ इनेलो की परंपरागत हरी पगड़ी पहनकर सदन में पहुंचे। सभी की नजरें उन पर लगी हुई थीं।
अर्जुन चौटाला के परदादा देवीलाल और दादा ओमप्रकाश चौटाला भी इसी तरह का परिधान पहनते थे। इनेलो के दूसरे विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला भी हरी पगड़ी पहन कर आए थे। इनेलो की ओर से बताया कि उनकी पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहती है। हरियाणा का किसान यही परिधान पहनता है, इसीलिए अर्जुन किसानों का पहनावा पहनकर आए थे। अर्जुन जब वह शपथ लेकर नीचे आ रहे थे तो लड़खड़ा भी गए।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद सदन से बाहर आकर विनेश ने कहा कि जो मुद्दे वे अब तक सड़क पर उठाती थीं, अब वे विधानसभा के माध्यम से उठाएंगी। विनेश ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि विधानसभा में वह पूरे प्रदेश के किसान व खिलाड़ियों के मुद्दे उठाएं। पहलवान आंदोलन में उनकी साझेदार साक्षी मलिक की किताब पर उन्होंने कहा कि अभी तक साक्षी की किताब नहीं पढ़ी है। किताब पढ़ने के बाद ही कोई टिप्पणी दे पाऊंगी। किताब के बाद महाबीर फोगाट की टिप्पणी पर उन्होंने कुछ बोलने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा परिवार की बात परिवार के अंदर ही रहनी चाहिए। कोई कुछ भी कहे, मगर मैं अपनी मर्यादा में रहना चाहती हूं। लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी दी, मैं फिलहाल उसी पर फोकस कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
युवा विधायकों ने वरिष्ठों के छुए पैर
शपथ ग्रहण के दौरान शिष्टाचार का बेहतरीन संगम देखने को मिला। सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया को जब शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया तो उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीएम नायब सिंह सैनी और प्रोटेम स्पीकर रघुबीर कादियान के पैर छुए। इसी तरह अर्जुन चौटाला ने भी हुड्डा, विज और कादियान के पैर छुए।

------
मोहम्मद इलियास को दो बार शपथ लेनी पड़ी
पुन्हाना के कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने उर्दू में जब पहली बार शपथ ली तो कांग्रेस विधायकों ने टोका कि उन्होंने अपना नाम नहीं पढ़ा। इस पर इलियास को दोबारा शपथ लेनी पड़ी। उन्होंने जब दोबारा शपथ ली तो वह जोर-जोर से पढ़ने लगे और कठिन शब्दों का अर्थ बताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed