{"_id":"c3054a0f1c549bb301378db6e4189cdf","slug":"villagers-put-the-jam-troubled-by-the-problem-of-power-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Sep 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में बिजली की समस्या से परेशान गांव थाना में ग्रामीणों ने अंबाला हिसार हाईवे पर पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने गांव के अड्डे पर सड़क के बीचों बाच धरना देकर बिजली विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर गुमथला चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
लगभग साढे़ नौ बजे लगाया गया जाम एक घंटे बाद खोला गया। ग्रामीण जोगिंद्र, जिंदर, नायब, ओमपाल व रघुबीर ने बताया कि उनके गांव में पिछले कई दिन से बिजली की सप्लाई न के बराबर दी जा रही है।
इससे पीने के पानी की समस्या गहराई है। बिजली न मिलने की वजह से ग्रामीणों से सभी जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस के समझाने पर भी जब ग्रामीण नहीं माने तो उनकी बात बिजली विभाग के अधिकारियों से कराई गई।
विज्ञापन
जहां से पता चला कि पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक बिजली की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा समस्या दोबारा हुई तो वह फिर प्रदर्शन करेंगे।