{"_id":"5fb8f8ae68941c26ef0aae02","slug":"vijay-yadav-of-haryana-became-director-general-of-police-of-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : रेवाड़ी के विजय सिंह यादव बने त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक, गांव में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : रेवाड़ी के विजय सिंह यादव बने त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक, गांव में खुशी का माहौल
Sat, 21 Nov 2020 04:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 21 Nov 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
विजय सिंह यादव।
रेवाड़ी के गांव श्यामनगर निवासी कैप्टन श्रीचंद के परिवार में 1961 में जन्मे विजय सिंह यादव को त्रिपुरा राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाएं जाने पर गांव में खुशी का माहौल है। त्रिपुरा कैडर के आईपीएस वीएस यादव की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई। इसके बाद वह अपने पिता के साथ पंजाब के पठानकोट चले गए, वहीं से उन्होंने बीएससी एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमएससी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
आईपीएस की परीक्षा में पहली बार लोवर कैडर मिलने पर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। वर्ष 1987 में दूसरे प्रयास में आईपीएस की परीक्षा पास की। उनके भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि बचपन से ही वीएस यादव का सपना पुलिस अधिकारी बनने का था।
विज्ञापन
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं विजय
चार भाई-बहनों में वीएस यादव दूसरे स्थान पर है। उनका बड़ा भाई राजेंद्र गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करता है। इसके अलावा उनकी दो बहनें है। वीएस यादव के दो बच्चें है। उनके पिता सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत है।
विज्ञापन
बता दें कि आईपीएस वीएस यादव अभी तक त्रिपुरा में ओबीसी वेलफेयर विभाग में प्रमुख सचिव का पदभार संभाल रहे थे। त्रिपुरा सरकार ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर उन्हें राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले जिला के गांव गढ़ी बोलनी निवासी भूपेंद्र यादव भी राजस्थान पुलिस के डीजीपी रह चुके हैं। अब वह राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।