फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Sampla as Minister in Narendra Modi Ministry

सांपला को मंत्री बनाने के पीछे भाजपा का गणित

Mon, 10 Nov 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Nov 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Vijay Sampla as Minister in Narendra Modi Ministry

होशियारपुर के सांसद विजय सांपला को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए जाने से प्रदेश भाजपा के समीकरण बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। सांपला का कद बढ़ने से प्रदेश में काबिज गुट कमजोर हुआ है।

विज्ञापन


जालंधर कैंट के मंडल महासचिव के तौर पर सियासी कैरियर शुरू करने वाले सांपला को अप्रत्याशित तौर पर टीम मोदी का हिस्सा बनाया गया। इससे बैकफुट पर चल रहा गुट काफी उत्साहित है।
विज्ञापन


कमल शर्मा के प्रदेश प्रधान बनने के बाद से यह गुट काफी हतोत्साहित था। मनोरंजन कालिया और अश्वनी शर्मा के लिए तमाम लॉबिंग के बाद भी इन्हें मंत्री पद नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल शर्मा का गुट पूरी तरह संगठन से लेकर सत्ता तक हावी था। क्योंकि तत्कालीन सह प्रभारी जेपी नड्डा के साथ इस गुट के अच्छी समीकरण थे।

सांपला को टिकट का हुआ था विरोध

Vijay Sampla as Minister in Narendra Modi Ministry

लोकसभा चुनाव में बीजेपी द्वार विजय सांपला को टिकट देते समय भी पार्टी में विरोध हुआ था। पर जेएंडके के प्रभारी अविनाश खन्ना ने मजबूत लॉबिंग कर सांपला को टिकट दिलवा दिया।

उसके बाद चुनाव के दौरान भी कुछ स्थानीय नेताओं ने अंदरखाते विरोध किया। लेकिन सांपला चुनाव भी जीत गए। अब सांपला सीधे टीम मोदी का हिस्सा बन गए हैं। जिसके होशियारपुर से लेकर पंजाब भाजपा की सियासत में नए समीकरण बनने के आसार हैं। कुछ नए और सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

कई दिग्गजों का घटेगा कद

Vijay Sampla as Minister in Narendra Modi Ministry

होशियारपुर के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद को सांपला की नियुक्ति से झटका लगा है। वहीं, दोआबा में भाजपा के एक और दलित चेहरे सीपीएस सोम प्रकाश का भी कद घटेगा। अब दोआबा में पार्टी सांपला को ही बड़े दलित नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करेगी।

सांपला की नियुक्ति के साथ जहां कमल शर्मा गुट कमजोर हुआ। वहीं, अश्विनी शर्मा और मनोरंजन कालिया का गुट खासा उत्साहित है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद फिर समीकरण बदल सकते हैं।

क्योंकि अविनाश राय खन्ना वहां के प्रभारी हैं। अगर पार्टी का प्रदर्शन वहां अच्छा रहा तो खन्ना को भी कोई सौगात मिल सकती है। इसके बाद यह गुट और मजबूत होकर उभरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed