फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Namdevraj finance secretary Chandigarh sources central government agreed

विजय नामदेवराज जेड़े हो सकते हैं चंडीगढ़ के नए वित्त सचिव, सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने दी सहमति

Mon, 21 Sep 2020 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vijay Namdevraj finance secretary Chandigarh sources central government agreed
चंडीगढ़। वित्त सचिव के पद पर अजॉय कुमार सिन्हा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से नए वित्त सचिव के नाम को लेकर यूटी प्रशासन में चर्चाएं गरम हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पद के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भेजे गए आईएएस विजय नामदेवराव जेड़े के नाम को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब विजय नामदेव की फाइल को पर्सोनल और ट्रेनिंग विभाग के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विजय नामदेवराव जेड़े पंजाब कैडर के 2002 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह फिलहाल पंजाब के वित्त विभाग में एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। यूटी में वित्त सचिव पद के लिए पंजाब ने तीन अधिकारियों के नाम चंडीगढ़ प्रशासन को भेजे थे। इसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में सेक्रेटरी के पद पर तैनात 2000 बैच के आईएएस कुमार राहुल, विजय नामदेवराव जेड़े और गृह विभाग के जस्टिस और जेल विभाग में सेक्रेटरी के पद पर तैनात 2004 बैच के आईएएस अफसर अरुण सेखरी का नाम शामिल था। इन नामों में से प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने केंद्र सरकार को विजय नामदेवराव जेड़े के नाम की सिफारिश की थी। वहीं, विशेष सचिव पद के लिए पंजाब में कारपोरेशन सेक्रेटरी व पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हरगुनजीत कौर के नाम की सिफारिश की गई है। हरगुनजीत कौर इससे पहले पंजाब के पर्सोनल विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed