फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Hazare Trophy: Kovid Test of potential players of Chandigarh team

विजय हजारे ट्रॉफी : चंडीगढ़ टीम के संभावित खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट

Thu, 11 Feb 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Kovid Test of potential players of Chandigarh team
चंडीगढ़। 20 फरवरी से शुरू होने जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी चंडीगढ़ टीम का बीसीसीआई के मापदंडों के अनुसार कोविड- 19 टेस्ट बुधवार को करवाया गया। सेक्टर- 16 स्थित अस्पताल में शिविर में भाग रहे सभी 25 संभावित खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के कोविड टेस्ट हुए। टेस्ट के बाद सभी खिलाड़ियों ने सेक्टर- 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। टेस्ट की रिपोर्ट वीरवार को आएगी, जिसके बाद 20 खिलाड़ियों के टीम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद टीम कोलकाता के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड में लड़कियों की सीनियर टीम के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल खत्म हुए। टीम मैनेजर इंदु गुप्ता ने बताया कि चयनकर्ता जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश कर प्रदर्शन के आधार पर आगामी सीनियर वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए संभावित 30 खिलाड़ियों की घोषणा कर अभ्यास शिविर शुरू करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed