{"_id":"670ee25bf3fbe418d50f1064","slug":"vihaan-and-manan-won-silver-in-punjab-state-badminton-chandigarh-news-c-16-pkl1043-540756-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब स्टेट बैडमिंटन में विहान और मनन ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब स्टेट बैडमिंटन में विहान और मनन ने जीता रजत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़।
पंजाब स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में विहान कपूर और उनके डबल्स पार्टनर मनन ने रजत पदक हासिल किया है। बॉयज डबल्स अंडर-13 वर्ग में दोनों ने पोडियम पर जगह बनाई। मैच का आयोजन अबोहर में किया गया। दोनों को ही कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। टीडा स्पोर्ट्स बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। युवा जोड़ी ने शानदार टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
विहान कपूर और मनन ने सेमीफाइनल में पंजाब के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। वे गोल्ड से चूक गए लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके लगातार प्रदर्शन ने उन्हें बैडमिंटन सर्किट में एक होनहार जोड़ी के रूप में स्थापित कर दिया है। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विहान और मनन दोनों उभरती हुई प्रतिभाएं हैं।