फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance present former Minister Bharat Bhushan Ashu in court today,  food transport tender scam

परिवहन निविदा घोटाला: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु अदालत में पेश, विजिलेंस को चार दिन का मिला रिमांड

Tue, 23 Aug 2022 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 04:56 PM IST
सार

भारत भूषण आशु पूर्व कांग्रेस सरकार के दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें आप सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। जून में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन
Vigilance present former Minister Bharat Bhushan Ashu in court today,  food transport tender scam
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल

विस्तार

मंडी से अनाज परिवहन निविदा घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को मंगलवार अदालत में पेश किया। कड़ी सुरक्षा में देर शाम चार बजे आशु को विजिलेंस अदालत लेकर पहुंची। न्यायाधीश सुमित कक्कड़ की अदालत में पूर्व मंत्री को पेश किया गया। भारत भूषण आशु की तरफ से सीनियर वकील परोपकार सिंह घुम्मण, वीडी हांडा, रमन कौशल और राजीव कौशल ने पैरवी की। इस दौरान अदालत में एक घंटे तक बहस चली। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने कई तथ्य पेश किए और काफी कुछ सामान रिकवर करने की बात कह 10 दिन का रिमांड मांगा। बचाव पक्ष की तरफ से वकीलों ने बहस की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पूर्व मंत्री को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। अब पूर्व मंत्री आशु को शनिवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, मामले में पहले से गिरफ्तार ठेकेदार तेलू राम को भी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दो दिन का रिमांड बढ़ा दिया है। विजिलेंस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व मंत्री को अदालत लेकर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक अंदर चलती रही बहस
भारत भूषण आशु के वकील परोपकार सिंह घुम्मन ने बताया कि एक घंटे तक अदालत के अंदर बहस चलती रही। विजिलेंस की तरफ से 10 दिन का रिमांड मांगा गया था, जबकि चार दिन का रिमांड मिला। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने दलील दी थी कि तेलू राम के साथ आशु के संबंध हैं लेकिन तेलू राम से जब अदालत में पूछा गया तो तेलू राम ने साफ तौर पर मना कर दिया कि उसकी कभी आशु से मुलाकात ही नहीं हुई। 

विजिलेंस के पास इसकी पूरी फोन कॉल डिटेल मौजूद है। उसकी आज तक आशु के साथ बात भी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पॉलिसी के बारे में बात की तो पहले ही बता दिया गया था कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही पॉलिसी लागू की गई है। इसके साथ और भी कई बातें थी जो अदालत में बहस के लिए रखी गई थी। 

सांसद बिट्टू के सुरक्षाकर्मी और पंजाब पुलिस में हुई बहस
पुलिस किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। जब आशु को लेकर विजिलेंस पहुंची तो सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के सुरक्षा कर्मचारी भी अंदर जाने के लिए आगे आए तो पंजाब पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जब उन्होंने अपनी पहचान बताई तो भी पंजाब पुलिस नहीं मानी। काफी समय तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही और कुछ समय बाद उन्हें अधिकारियों के आदेश पर अंदर जाने की इजाजत दी गई।
 
चंडीगढ़ से ही निजी गाड़ी में पहुंचे विजिलेंस के अधिकारी
अनाज मंडी टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी की सारी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। तय किया गया था कि सोमवार को कांग्रेस विजिलेंस दफ्तर के बाहर धरना देगी। इसके बाद आशु को किसी तरह से गिरफ्तार किया जाएगा। मगर बाद में यह प्लानिंग बनाई गई कि जैसे ही आशु लुधियाना पहुंचेंगे तो वहां काबू कर लिया जाएगा। 

भारत भूषण आशु ने विजिलेंस दफ्तर के बाहर जैसे ही खुद को गिरफ्तार करने की बात की तो विजिलेंस अधिकारी तय कर चुके थे कि आज कैसे भी आशु को गिरफ्तार किया जाए। सूत्र बताते है कि जैसे ही आशु सांसद बिट्टू के साथ चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए निकले तो निजी कार में विजिलेंस के अधिकारी पीछा करना शुरु कर दिया और लुधियाना पहुंचने के कुछ समय बाद ही भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विजिलेंस अधिकारियों के साथ हुई तीखी नोकझोक पर सांसद बिट्टू ने कहा कि विजिलेंस अधिकारियों के पास कोई कागजात नहीं थे। उन्हें पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया तो वह नहीं दिखा सके, जिस कारण उनके साथ बहस हुई। पुलिस शिकायत पर सांसद बिट्टू ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। कानून से वह पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि विजिलेंस अधिकारियों ने शिकायत दी है कि सांसद बिट्टू ने उनकी टीम के साथ दुर्व्यहार किया है। मामले की जांच का आदेश ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी डॉ. नरेंद्र भार्गव को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed