फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance will investigate the community center booking scam, booking staff will be changed

Chandigarh News: सामुदायिक केंद्र बुकिंग घोटाले की होगी विजिलेंस जांच, बुकिंग स्टाफ बदले

Tue, 03 Jun 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vigilance will investigate the community center booking scam, booking staff will be changed
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद चंडीगढ़ नगर निगम ने विजिलेंस जांच बैठाने का फैसला किया है। इसके साथ सामुदायिक केंद्र बुकिंग से जुड़े चार कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। यह महत्वपूर्ण निर्णय सोमवार को नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और मेयर हरप्रीत कौर बबला के साथ बैठक में लिया गया।

नगर निगम ने एकाउंट ऑफिसर सुरेंद्र कुमार को बुकिंग ब्रांच के प्रभार से हटा दिया है। रमन कुमार को बुकिंग ब्रांच से हटाकर अकाउंट ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। हिमानी को बुकिंग ब्रांच से हटाकर अकाउंट ब्रांच में जिम्मेदारी दी गई है। सुमन को टैक्स ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, एसडीओ अखिल गोयल को बुकिंग ब्रांच का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया है और विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) ने सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग में 100 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह और प्रवक्ता व पार्षद योगेश ढींगरा ने दावा किया था कि पार्षदों के फर्जी हस्ताक्षर कर सामुदायिक केंद्रों की मुफ्त बुकिंग की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 120 रुपये में बुक होने वाले सामुदायिक केंद्र के लिए 26,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक की अवैध वसूली की गई है। वहीं, आप ने इस मामले में राज्यपाल से मिलने और चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों से भी शिकायत दर्ज कराने का समय मांगा है।

पार्टी की प्रमुख मागें
सीबीआई जांच, बुकिंग सिस्टम को 100 प्रतिशत ऑनलाइन और डिजिटल करना, सामुदायिक केंद्र की दरों को बढ़ाने के प्रस्ताव को वापस लेना, आरोपी कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करना, पिछले 5 वर्षों की बुकिंग का ऑडिट कराना और पीड़ित गरीब परिवारों को मुआवजा और न्याय दिलाना शामिल है।











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed