{"_id":"63ed121a07f1e0f84b0ea2b3","slug":"vigilance-team-reached-the-house-of-former-minister-sunder-sham-arora-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur News: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पहुंची विजिलेंस, मकान की पैमाइश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hoshiarpur News: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पहुंची विजिलेंस, मकान की पैमाइश की
Wed, 15 Feb 2023 10:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:46 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक कीमती फर्नीचर के अलावा अरोड़ा के घर का भी निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया। सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मंत्री अरोड़ा के आवास का आकलन किया जा चुका है और उनकी अन्य संपत्तियों का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर जांच करने पहुंची टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित आवास पर बुधवार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम पहुंची और मकान की पैमाइश कर उसके निर्माण की लागत का आंकलन किया। विजिलेंस ब्यूरो सूत्रों के मुताबिक, घर पर कई करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह छापा मारने पहुंची टीम में चंडीगढ़ से सतर्कता विभाग के डीएसपी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन व एसडीओ अजय कुमार शामिल थे। इसके अलावा स्थानीय अधिकारी भी साथ थे। स्थानीय उना रोड स्थित सुंदर शाम अरोड़ा के आलीशान मकान का निरीक्षण शुरू किया जो शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अरोड़ा की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही अरोड़ा के कई साथी सतर्कता विभाग के रडार पर भी हैं, जिन्होंने होशियारपुर में उनके साथ कई कॉलोनियां और मैरिज पैलेस बनवाए। सूत्र बताते हैं कि सतर्कता विभाग के अधिकारियों का मानना है कि आलीशान मकान पर कई करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कीमती फर्नीचर के अलावा अरोड़ा के घर का भी निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया। सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मंत्री अरोड़ा के आवास का आकलन किया जा चुका है और उनकी अन्य संपत्तियों का भी आकलन किया जाएगा।
50 लाख घूस देते पकड़े गए थे पूर्व मंत्री
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को सतर्कता विभाग ने अक्तूबर 2022 में 50 लाख रुपये घूस देने के मामले में रंगे हाथों पकड़ा था। वह एआईजी मनमोहन कुमार शर्मा के खिलाफ चल रही जांच को बंद करने के लिए पूर्व मंत्री ये घूस देने की कोशिश की थी और इस बीच अरोड़ा को सतर्कता विभाग ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। सतर्कता विभाग ने सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली में फिलिप्स कंपनी के प्लॉट बेचने और संसाधनों से अधिक संपत्ति बनाने के लिए भी नामित किया था।