फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance questioned councilor Sunny Bhalla in Ludhiana

निविदा घोटाला: मेयर के बाद आशु के नजदीकी पार्षद सन्नी भल्ला से विजिलेंस ने की पूछताछ

Sun, 28 Aug 2022 07:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Aug 2022 07:37 PM IST
सार

पार्षद सन्नी भल्ला से विजिलेंस अधिकारियों ने पूर्व मंत्री आशु के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा और इंदी के बारे में पूछताछ की।विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि वह कहां है और कहां हो सकते हैं लेकिन सन्नी भल्ला ने साफ तौर पर कह दिया कि दोनों के बारे में उन्हें नहीं पता है।

विज्ञापन
Vigilance questioned councilor Sunny Bhalla in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनाज मंडी के परिवहन निविदा घोटाला में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकियों की मुश्किलें अब धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गई हैं। महानगर के मेयर बलकार सिंह संधू के बाद अब आशु के सबसे नजदीकी साथियों में गिने जाने वाले पार्षद सन्नी भल्ला से भी विजिलेंस की टीम ने पूछताछ की। 

विज्ञापन


शनिवार को आशु का दो दिन रिमांड बढ़ने के बाद देर शाम को सन्नी भल्ला विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। जबकि मेयर बलकार सिंह संधू आशु को पेश करने से पहले ही विजिलेंस के पास पहुंच गए थे। शाम करीब साढ़े सात आठ बजे विजिलेंस दफ्तर पहुंचे सन्नी भल्ला करीब डेढ़ से दो घंटे बाद दफ्तर से बाहर निकले। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान सन्नी भल्ला काफी परेशान थे। उनके अंदर जाते वक्त पुलिस ने कांग्रेसियों का धरना खत्म करवा दिया था और सन्नी भल्ला बाहर आते ही फिर धरने पर पहुंचे। उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। आशु के नजदीकी पार्षद सन्नी भल्ला शनिवार की देर शाम सीधे अधिकारियों के पास पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि सन्नी भल्ला के अंदर पहुंचते ही अधिकारियों ने करीब 20 सवालों की झड़ी लगा दी। कई सवालों के जवाब सन्नी भल्ला ने घुमा फिरा कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीए मीनू पंकज मल्होत्रा और इंदी के बारे में भी विजिलेंस ने की पूछताछ
पार्षद सन्नी भल्ला से विजिलेंस अधिकारियों ने पूर्व मंत्री आशु के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा और इंदी के बारे में पूछताछ की। विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि वह कहां है और कहां हो सकते हैं लेकिन सन्नी भल्ला ने साफ तौर पर कह दिया कि दोनों के बारे में उन्हें नहीं पता है। इसके अलावा सन्नी भल्ला से इंदी के बारे में सवाल पूछा गया। इसके बाद सन्नी भल्ला कई सवालों के जवाब देने में हिचकिचाते रहे तो कई सवालों के जवाब उन्होंने बेबाकी से दिए। 

डायरी के बाद अब बैग भी चर्चा का विषय
टेंडर घोटाले में ठेकेदार तेलू राम से पूछताछ के दौरान एक डायरी चर्चा में थी। इसके बाद कई कांग्रेसियों के नाम सामने आने की आशंका थी। हुआ भी ऐसा ही विजिलेंस की टीम ने मेयर और पार्षद सन्नी भल्ला से पूछताछ भी की। इसके अलावा कई और लोगों से पूछताछ की तैयारी है। डायरी के बाद अब एक बैग काफी चर्चा में है। 

सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस के हाथ एक वीडियो लगा है, जिसमें पूर्व मंत्री आशु का बेहद करीबी व पीए के तौर पर काम करने वाला इंद्रजीत सिंह इंदी किसी अज्ञात व्यक्ति से एक बड़ा बैग लेते दिख रहा है। अदालत में पेशी के दौरान विजिलेंस ने इस बैग के बारे में बताया। अब इस केस में इंदी को भी नामजद कर लिया गया है।

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे पूर्व मंत्री
विजिलेंस अधिकारी पहले भी अदालत में कह चुके हैं कि पूछताछ के दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु सहयोग नहीं कर रहे। इस बार फिर विजिलेंस की टीम ने यही कहा कि आशु पूछताछ के दौरान किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहे। विजिलेंस ने आशु से टेंडर घोटाले से जुड़े कई सवाल पूछे लेकिन उन्होंने कई सवालों के जवाब घुमा फिरा कर दिए। 

सूत्र बताते है कि पूछताछ के दौरान कई कांग्रेसियों के नाम सामने आए हैं। लुधियाना के कई ऐसे बड़े कांग्रेस नेता हैं, जिनसे विजिलेंस की टीम जल्द ही पूछताछ करेगी। उसका कारण यह बताया जा रहा है कि ठेकेदार तेलू राम ने कई कांग्रेसियों के नाम बताए हैं और यह तक कहा है कि टेंडर लेने के दौरान उसने जिस इलाके में टेंडर लिया, वहां के बड़े कांग्रेस नेता को बाकायदा हिस्सा दिया गया है। इसके बाद विजिलेंस की रडार पर कई कांग्रेसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed