{"_id":"6387a23c479d881ddd372f53","slug":"vigilance-presented-supplementary-challan-in-grain-market-transportation-tender-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला में विजिलेंस ने अदालत में पेश किया पूरक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला में विजिलेंस ने अदालत में पेश किया पूरक चालान
Thu, 01 Dec 2022 12:07 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:07 AM IST
सार
विजिलेंस ने बुधवार को पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद पूरक चालान पेश किया। इससे पहले विजिलेंस की टीम 14 नवंबर को एक चालान पेश कर चुकी है। पंजाब सरकार ने भी दो दिन पहले पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर केस चलाने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने अदालत में पूरक चालान पेश कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विशेष प्रमुख सचिव रवनीत कौर ने अदालत में मामला चलाने का आदेश दिया। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि अब विजिलेंस ने पूरक चालान अजीत अत्री की अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम और प्रमुख सचिव रवनीत कौर से आदेश मिलने के बाद विजिलेंस को काफी राहत मिली है। इसके बाद विजिलेंस ने बुधवार को पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद पूरक चालान पेश किया। इससे पहले विजिलेंस की टीम 14 नवंबर को एक चालान पेश कर चुकी है। पंजाब सरकार ने भी दो दिन पहले पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर केस चलाने की इजाजत दी थी। इसके बाद बाकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विजिलेंस ने बुधवार को पूरक चालान पेश किया है। एसएसपी ने कहा कि अब तक जो जांच की थी, वहीं है, नए तथ्य सामने नहीं आए हैं। रिपोर्ट बनाकर अदालत में पेश कर दी है।
विज्ञापन