{"_id":"63cef3f49318614a5b26bb36","slug":"vigilance-investigation-continues-in-100-crore-extra-payment-case-response-sought-from-government-on-recovery-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 100 करोड़ अतिरिक्त भुगतान मामले में विजिलेंस जांच जारी, वसूली पर सरकार से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 100 करोड़ अतिरिक्त भुगतान मामले में विजिलेंस जांच जारी, वसूली पर सरकार से जवाब तलब
Tue, 24 Jan 2023 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:24 AM IST
सार
दो बहनों को किए अतिरिक्त भुगतान पर ब्याज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो हरियाणा सरकार ने मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी थी।
विज्ञापन
punjab haryana high court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमि अधिग्रहण के लिए तय रकम से 100 करोड़ अधिक भुगतान मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस बारे में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। यह जानकारी विजिलेंस ने विवाद को लेकर लंबित याचिका पर सुनवाई के दौरान दी। वहीं अतिरिक्त भुगतान की वसूली को लेकर रिपोर्ट सौंपने के लिए हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट से समय मांगा है।
विज्ञापन
यह घोटाला तब सामने आया था जब हरमाला कौर नामक एक महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उसकी भूमि का सरकार ने अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण की ऐवज में सरकार ने उसे और उसकी बहन को 31 करोड़ 34 लाख 58 हजार 738 रुपए का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
इस भुगतान के तहत दोनों बहनों के हिस्से में 15 करोड़ 86 लाख 88,298 रुपए आए थे। जब यह राशि इन्हें जारी हो गई लेकिन बाद में कलेक्टर ने उन्हें नोटिस जारी कर 16 करोड़ 74 लाख 92,238 रुपए यह कहते हुए तत्काल वापिस किये जाने के निर्देश दे दिए कि उन्हें यह इतनी राशि ज्यादा जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
बाद में खुलासा हुआ था कि सिर्फ इस मामले में ही नहीं बल्कि बड़े पैमाने में पुरे राज्य में तय राशि से कहीं अधिक मुआवजा जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो शामलात जमीन अधिग्रहित कर इसका मुआवजा भी जारी कर दिया गया था। हाईकोर्ट को बताया गया है कि पंचकूला और अंबाला में भूमि मालिकों को भूमि-अधिग्रहण के ऐवज में जारी की गई अतिरिक्त राशि की वसूले के लिए उठाये जा रहे कदमों की जानकारी के लिए हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट से कुछ और समय देने की मांग की। हाईकोर्ट ने इसके बाद सुनवाई स्थगित कर दी।