फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vigilance department arrested clerk in Pathankot on charges of taking bribe

Pathankot News: 35 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोपी क्लर्क गिरफ्तार, विजिलेंस विभाग ने कसा शिकंजा

Thu, 07 Mar 2024 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2024 05:55 PM IST
सार

पठानकोट में विजिलेंस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिविल सर्जन कार्यालय में बतौर क्लर्क तैनात है। पठानकोट निवासी सतनाम सिंह की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Vigilance department arrested clerk in Pathankot on charges of taking bribe
रिश्वत लेने के आरोपी क्लर्क को विजिलेंस की टीम ने पकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विजिलेंस पठानकोट ने मेडिकल बिल पास करवाने के नाम पर 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतसर के ब्यास निवासी बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस पठानकोट के डीएसपी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि दो माह पहले विजिलेंस को दी शिकायत में पठानकोट निवासी सतनाम सिंह ने कहा कि उसके भाई गरीब सिंह के उपचार का तीन लाख 13 हजार 486 रुपये का मेडिकल बिल बना था। जब बलजिंदर सिंह के पास बिल पास करवाने आए तो उसने 35 हजार रुपये रिश्वत मांगी।

विज्ञापन


बलजिंदर को 35 हजार रुपये रिश्वत दे दी थी और तभी पता चला कि बलजिंदर सिंह चंडीगढ़ हेल्थ डायरेक्टर के फर्जी अनुमोदन पत्र तैयार करके लोगों के मेडिकल बिल पास करवाने का काम करता है। विजिलेंस ने इसकी जांच शुरू की और आरोपी को रिश्वत लेने के बाद काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

लाखों का घोटाला आ सकता सामने

सूत्रों से पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी लाखों रुपये के घोटाले कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा चुका है और यह पिछले करीब 10 माह से फर्जी अनुमोदन पत्र बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed