फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance caught SI taking bribe of Rs 5000

Chandigarh News: विजिलेंस ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते एसआई धरा

Sat, 20 Apr 2024 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Vigilance caught SI taking bribe of Rs 5000
विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में केस दर्ज, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शनिवार को देहात पुलिस के थाना कंबो में तैनात सब-इंस्पेक्टर धनविंदर सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसआई को छेहरटा निवासी दिनेश शर्मा की शिकायत के बाद काबू किया गया है। ब्यूरो थाना में आरोपी एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ब्यूरो प्रवक्ता मुताबिक छेहरटा निवासी शिकायतकर्ता दिनेश शर्मा ने विजिलेंस को बताया कि उसने अपनी जान पहचान के मलकीत सिंह को अपनी कार बेची थी, जिसने कार की कीमत के पैसे देने से मना कर दिया। इसे लेकर उसने कंबो थाने में शिकायत दी, तो जांच अधिकारी ने मलकीत सिंह से कार वापस दिलाने के लिए दस हजार रुपये की मांग की। इससे पहले यह अधिकारी उससे दो हजार रुपये ले चुका है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के बाद ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच की तो एसआई के खिलाफ शिकायत को सही पाया। इसके बाद ब्यूरो ने ट्रैप लगा कर शनिवार को कंबो थाने में तैनात एसआई धनविंदर सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में धनविंदर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। यह जानकारी विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed