{"_id":"64c4061724b1b6809107e937","slug":"vigilance-bureau-questioned-former-minister-gurpreet-singh-kangar-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: पूर्व मंत्री कांगड़ से साढ़े तीन घंटे पूछताछ, बोले- सरकार के इशारे पर परेशान कर रहे विजिलेंस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: पूर्व मंत्री कांगड़ से साढ़े तीन घंटे पूछताछ, बोले- सरकार के इशारे पर परेशान कर रहे विजिलेंस अधिकारी
Sat, 29 Jul 2023 12:22 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:22 AM IST
सार
पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने बताया कि विजिलेंस ने उनसे ऐसे सवाल पूछे, जिनका कोई औचित्य नहीं था। न ही ये प्रश्न तथ्यों पर आधारित थे। पूछताछ के बाद बाहर आने पर उन्होंने बताया कि विजिलेंस बार-बार उनसे 250 एकड़ जमीन के बारे में पूछताछ करती रही, जबकि उनके पास ऐसी कोई जमीन नहीं है।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह कांगड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ से विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को आय ये अधिक संपत्ति मामले में छठी बार पूछताछ की। वह सुबह साढ़े 10 बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे लेकिन अधिकारी न होने के कारण उन्हें दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक उनसे कई सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
कांगड़ ने बताया कि विजिलेंस ने उनसे ऐसे सवाल पूछे, जिनका कोई औचित्य नहीं था। न ही ये प्रश्न तथ्यों पर आधारित थे। पूछताछ के बाद बाहर आने पर उन्होंने बताया कि विजिलेंस बार-बार उनसे 250 एकड़ जमीन के बारे में पूछताछ करती रही, जबकि उनके पास ऐसी कोई जमीन नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह जमीन मेरे नाम करवा दो फिर पूछताछ कर लेना। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कांगड़ को विदेश जाने से भी रोका गया था। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर विजिलेंस के अधिकारी उन्हें जान बूझकर परेशान कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान भी अधिकारियों का व्यवहार परेशान करने वाला था। बता दें कि कांग्रेस को छोड़ कांगड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया था। मगर उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन