{"_id":"65743806d6ee233e040e7f33","slug":"video-of-selling-drugs-in-grocery-store-goes-viral-on-social-media-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: किराना की दुकान में नाबालिग बेच रहा था नशा, ग्रामीणों ने दुकानदार को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: किराना की दुकान में नाबालिग बेच रहा था नशा, ग्रामीणों ने दुकानदार को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
Sat, 09 Dec 2023 03:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 Dec 2023 03:18 PM IST
सार
थाना नथाना के एसएचओ संदीप भाटी का कहना है कि दुकानदार मंगत राय पर नशीला पदार्थ बेचने का मामला दर्जकर लिया गया है। इसके पास से 2.15 एमएल चिट्टा भी मिला है।
विज्ञापन
दुकान पर जुटे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले के गांव लहरा मोहब्बत में किराने की दुकान में नशा बेचने पर लोगों ने खूब हंगामा किया। इसके बाद आरोपी दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानदार एक नाबालिग बच्चे से नशा बेचवाता था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक नाबालिग दुकान में नशे की पुड़िया बेच रहा है। आरोपी दुकानकार की पहचान मंगत राय के रूप में हुई है। वह रामपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि इलेक्ट्रिक तराजू में कोई पाउडर लगा है। लोग इसे चिट्टा बताकर शोर मचा रहे हैं। लोग आरोपी दुकानकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं नाबालिग दुकान पर खुलेआम नशा बेच रहा है। गांव के लोगों के मुताबिक इस दुकानदार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई बार समझाया गया लेकिन ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने एक लड़के को पैसे देकर भेजा और दुकान से चिट्टा मंगवाया। इसके बाद दुकानदार ने आसानी से उसे नशे की पुड़िया दे दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दुकान पर हंगामा करना शुरू कर दिया। दुकान पर बैठे नाबालिग ने भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई लोगों को नशा दे चुका है।
विज्ञापन
लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया और दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना नथाना के एसएचओ संदीप भाटी का कहना है कि दुकानदार मंगत राय पर नशीला पदार्थ बेचने का मामला दर्जकर लिया गया है। इसके पास से 2.15 एमएल चिट्टा भी मिला है।