फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of prisoners from Hoshiarpur central jail goes viral

जेल का वीडियो वायरल, कैदी बोले- 10 हजार में साधारण तो 25 हजार में बेचे जा रहे स्मार्टफोन

Fri, 12 Jun 2020 11:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Video of prisoners from Hoshiarpur central jail goes viral
सांकेतिक तस्वीर।

केंद्रीय जेल के कैदियों ने जेल बैरक के भीतर शूट किया एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में दो लोग तीन मोबाइल फोन पकड़े दिखते हैं और एक अन्य कैदी दूसरे मोबाइल से वीडियो बना रहा है। कैदिया वीडियो में जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट हरभजन सिंह और अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मोबाइल एवं अन्य नशीले पदार्थ बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है और मना करने की सूरत में प्रताड़ित किया जाता है। 

विज्ञापन


वीडियो में कैदियों ने आरोप लगाया कि बटन वाला बेसिक मोबाइल फोन जेल में 10 हजार रुपये और स्मार्टफोन 25 हजार रुपये में बेचा जाता है। कैदी ने स्मार्टफोन दिखाते हुए आरोप लगाया कि उक्त फोन उन्हें 20 हजार रुपये में देकर 40 हजार रूपये में बेचने को मजबूर किया जा रहा है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी का आरोप है कि इंकार करने पर उन्हें धमकाया जाता है। यह भी आरोप लगाया कि जेल में नशीले पदार्थ भी खुलेआम बिकते हैं जो उन्हें जेल स्टाफ की ओर से ही मुहैया कराए जाते हैं। साथ ही 18-20 हजार रुपये महीना देने की मांग की जाती है।


इस बारे में डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट हरभजन सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि जेल प्रशासन की ओर से मोबाइल फोन को लेकर सख्ती बरती जा रही है और पिछले कुछ दिनों में कैदियों से मोबाइल बरामद किए गए हैं। सख्ती से बचने के लिए जेल प्रशासन पर दबाव बनाने की नीयत से ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे दो कैदियों को चार दिन पहले जेल में एक अन्य कैदी से मारपीट करने के आरोप में अलग चक्की में बंद किया गया था। इन में से एक एनडीपीएस एक्ट के तहत दस साल का सजायाफ्ता कैदी शिवम है और दूसरा तीन आपराधिक मामलों में आरोपी हवालाती राजिंदर कुमार बंगड़ है। हरभजन सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए थे और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। कैदियों ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed