फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of leader distributing suits to women in Maloya goes viral on social media, police detained

Chandigarh News: मलोया में महिलाओं को सूट बांटने वाले नेता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 01 Jun 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Video of leader distributing suits to women in Maloya goes viral on social media, police detained
चंडीगढ़। मलोया स्थित वाल्मीकि आश्रम में चुनाव से एक दिन पहले महिलाओं को इकट्ठा करके सूट बांटे जा रहे थे। लेकिन, सूट बांटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामला पता चलते ही पुलिस ने सूट बांटने वाते नेताजी को हिरासत में ले लिया। खुद एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। खबर लिखे जाने तक उस व्यक्ति को मलोया थाने में बैठाया हुआ था। वह एक बड़ी पार्टी में एससी सेल से जुड़ा हुआ पदाधिकारी भी है। उधर कांग्रेसी उक्त नेताजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, वह मलोया स्थित वाल्मीकि आश्रम का बना हुआ था। वीडियो में एक व्यक्ति कमरे के अंदर लगे ढेर से कुछ सूट उठाकर बाहर लाता है, जहां पहले ही काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ लगी हुई होती है। जबकि, एक अन्य महिला सूट वाले कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करती है। वीडियो में वह व्यक्ति कमरे से लाए गए सूट एक-एक करके महिलाओं को बांटता हुआ दिखाई देता है। फिर अंदर से सूट लाकर महिलाओं को बांटता है। लेकिन, जैसे ही यह वाकया सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो चुनाव आयोग सहित पुलिस के पास भी मामला पहुंच गया। आनन-फानन में स्थानीय मलोया थाना पुलिस उस व्यक्ति के पास पहुंचकर उसे हिरासत में लेती है और अपने साथ मलोया थाने ले जाती है। सूचना पाते ही खुद एसएसपी भी मौके पर पहुंचीं और उस व्यक्ति से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति एक पार्टी से जुड़ा हुआ है और उसे एससी सेल में पद भी मिला हुआ है। पुलिस ने उससे सूट बांटने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह तो बस ऐसे ही महिलाओं को सूट बांट रहा था, लेकिन यह बात पुलिस के गले से नीचे नहीं उतर रही थी। सूचना मिलने के बाद उस पार्टी के एक बड़े नेताजी भी खुद थाने में गए और अपने पदाधिकारी से मिले। सूट बांटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कांग्रेस के भी कुछ नेता थाने में पहुंच गए और सूट बांटने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कही। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था और पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed