फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of Girl who was stopped to pay obeisance at Sri Harmandir Sahib in Amritsar viral

Amritsar: स्वर्ण मंदिर में चेहरे पर तिरंगा लगाकर पहुंची लड़की को सेवादार ने रोका, वायरल वीडियो पर SGPC की सफाई

Mon, 17 Apr 2023 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 02:22 PM IST
सार

इस पूरे मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह गरेवाल ने कहा कि वह जांच कराएंगे कि वह व्यक्ति सच में सेवादार था या कोई और था। इसको लेकर पूछताछ भी की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि एसजीपीसी देश के तिरंगे झंडे का सम्मान करती है।

विज्ञापन
Video of Girl who was stopped to pay obeisance at Sri Harmandir Sahib in Amritsar viral
वायरल वीडियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए जा रही एक लड़की को हरमंदिर साहिब परिक्रमा के गोल्डन प्लाजा द्वार पर तैनात सेवादार ने रोक दिया। लड़की के चेहरे पर तिरंगे का स्टिकर लगा था। यह लड़की वाघा बॉर्डर से रिट्रीट सेरेमनी देखकर वापस आई थी। 

विज्ञापन


वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट देखने वाले पर्यटकों को देशभक्ति की लहर के तहत चेहरे, माथे या शरीर के किसी भी हिस्से पर तिरंगा लगा लेते हैं। यह लड़की भी रविवार देर शाम रिट्रीट सेरेमनी देखकर जब श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंची तो उसे हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में ही प्रवेश नहीं करने दिया। इसकी शिकायत उसने साथ खड़े एक हरियाणवी व्यक्ति से की। उसने सेवादार से पूछा तो सेवादार का जवाब था कि इसने अपने चेहरे पर तिरंगा झंडा लगाया है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Bathinda Firing: निजी रंजिश में जवान ने ही की थी चार साथियों की हत्या, आर्मी का बयान-कोई आतंकी एंगल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर काफी हंगामा हुआ और लोगों ने सेवादार की इस बात का विरोध जताया। मामला एजीपीसी के पास पहुंचा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह गरेवाल ने कहा कि उनके ध्यान में भी यह मामला आया है। मामले को लेकर वीडियो भी वायरल हुई है और वायरल वीडियो भी एसजीपीसी के अधिकारियों के पास पहुंची है। उन्होंने कहा कि वह जांच कराएंगे कि वह व्यक्ति सच में सेवादार था या कोई और था। इसको लेकर पूछताछ भी की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि एसजीपीसी देश के तिरंगे झंडे का सम्मान करती है।




गरेवाल ने कहा कि यह एक सिख धर्मस्थल है। हर धार्मिक स्थान की अपनी मर्यादा होती है... हम सभी का स्वागत करते हैं... अगर किसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है तो हम क्षमा चाहते हैं। लड़की के चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed