फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of former Congress MLA Madan Lal Jalalpur reaching Shambhu border is viral

Patiala: शंभू बार्डर पहुंचे पूर्व कांग्रेसी विधायक मदन लाल का किसानों ने किया विरोध, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 15 Feb 2024 10:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:18 PM IST
सार

पूर्व विधायक ने कहा कि वह बुधवार शाम को अपने कईं समर्थकों के साथ शंभू बार्डर पर पहुंचे थे। वहां उनकी तरफ से लंगर की भी व्यवस्था की गई है। बार्डर पर जैसे ही वह पहुंचे, तो हरियाणा की तरफ से एक साथ कईं आंसू गैस के गोले फेंके गए। इनमें से एक उनके चेहरे पर आकर लगा। जिससे उन्हें आंखों में व चेहरे पर काफी जलन होने लगी।

विज्ञापन
Video of former Congress MLA Madan Lal Jalalpur reaching Shambhu border is viral
वायरल वीडियो में दिख रहे पूर्व कांग्रेस विधायक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शंभू बार्डर पर पहुंचे पूर्व कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जलालपुर को पीछे से किसानों की तरफ से पानी की बौछारें मारी जा रही हैं। 
विज्ञापन


हालांकि पूर्व विधायक ने इस वीडियो पर स्पष्टीकरण दिया कि किसानों ने उनका विरोध नहीं किया है। बल्कि बार्डर पर हरियाणा की तरफ से फेंका गया एक आंसू गैस का गोला आकर उनके मुंह पर लगा था। जिससे उनकी आंखों व चेहरे पर काफी जलन हो रही थी। इसे दूर करने को किसानों ने उन पर पानी की बौछारें मारी थीं। यह वीडियो बुधवार शाम की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि वह बुधवार शाम को अपने कईं समर्थकों के साथ शंभू बार्डर पर पहुंचे थे। वहां उनकी तरफ से लंगर की भी व्यवस्था की गई है। बार्डर पर जैसे ही वह पहुंचे, तो हरियाणा की तरफ से एक साथ कईं आंसू गैस के गोले फेंके गए। इनमें से एक उनके चेहरे पर आकर लगा। जिससे उन्हें आंखों में व चेहरे पर काफी जलन होने लगी। ऊपर से गोले से निकले धुएं के कारण उनके लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। किसानों ने उनकी मदद करते पानी की बौछारें उन पर मारी। लेकिन यह बौछारें जलालपुर जब वहां से जाने लगी, तो पीछे से मारी गई हैं। जलालपुर ने दावा किया है कि किसानों ने उनका विरोध नहीं किया, बल्कि उनकी मदद ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed