फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of female nurse being beaten up in Firozpur government hospital goes viral

Firozpur News: सरकारी अस्पताल में कर्मचारी ने नर्स को पीटा, CCTV में कैद घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 31 May 2023 01:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 May 2023 01:22 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में एक वीडियो बनाकर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी को भी भेजी गई है लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
Video of female nurse being beaten up in Firozpur government hospital goes viral
सरकारी अस्पताल में नर्स को पीटता व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति (अस्पताल का मुलाजिम) एक नर्स को कमरे में बुरी तरह पीट रहा है। दूसरी महिला उसे छुड़वाने का प्रयास कर रही है। यह वीडियो फिरोजपुर छावनी के एक सरकारी अस्पताल का बताया जा रहा है। इस संबंध में उक्त अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो पुरुष नर्स को बाल पकड़कर पीट रहा है, वह अस्पताल के एक्सरे विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। दोनों के बीच किस बात पर झगड़ा हो रहा है, इस संबंध में कुछ पता नहीं चला है। जिस नर्स को पीटा है, वह उक्त व्यक्ति से भयभीत बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे में पहले व्यक्ति प्रवेश करता है और कुर्सी में बैठ जाता है। उसी समय नर्स आती है और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई, तभी व्यक्ति नर्स को पीटना शुरू कर देता है। नर्स भी अपना बचाव करती है लेकिन व्यक्ति उसे बुरी तरह पीटता है। दूसरी महिला नर्स को छुड़ाने का प्रयास करती है। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में एक वीडियो बनाकर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी को भी भेजी गई है लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed