फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Victory of good over evil, Ravana burnt as soon as Rama's arrow hit

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, राम के तीर लगते ही जला रावण

Thu, 06 Oct 2022 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Victory of good over evil, Ravana burnt as soon as Rama's arrow hit
सेक्टरों 46 स्थित दशहरा ग्राउंड में खड़ा रावण का पुतला। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बुराई पर सच्चाई का प्रतीक विजय दशमी पर्व शहर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। बुधवार को 30 से ज्यादा जगहों पर रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। सेक्टर-46 के सब्जी मंडी ग्राउंड में श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर-46 की ओर से सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण की ऊंचाई 92 फुट, कुंभकर्ण 85 फुट का दावा किया गया। रावण के पुतले की घूमती हुई गर्दन और चेहरा, रावण की नाभि में से निकलती हुई अमृत कुंड की धारा और आंखों में से निकलने वाले आग के शोले खास आकर्षण के केंद्र रहे। मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 82 फुट थी जो मंगलवार की रात आग लगने से जल गया। इस कारण इस बार दो ही पुतले जलाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा थीं। सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल अजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कोविड के बाद पहली बार भारी संख्या में लोग दशहरे का मेला देखने के लिए पहुंचे। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी, कि सेक्टर-17 में रावण दहन के बाद एक घंटे से भी ज्यादा का जाम लग गया। लोग सड़कों पर ही फंस कर रह गए। रावण दहन वाली जगह मेले जैसा माहौल रहा। आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोहा। राम और रावण की सेना में घनघोर युद्ध हुआ। रावण के वध होने पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में दर्शक अपने परिवार और बच्चों के साथ आए। रावण दहन के बाद बच्चों के लिए माता पिता ने गदा, तीन कमान और विभिन्न प्रकार के मुखौटे खरीदे।
विज्ञापन

इन्हें मिला चंडीगढ़ रत्न अवार्ड
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से हर साल दिए जाने वाले ‘चंडीगढ़ रत्न अवार्ड’ की कड़ी के तहत इस बार कोरोना माहमारी के दौरान समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वालों को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि पंडित राहुल गोदियाल वरिष्ठ पुजारी श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 46, समाज सेवक तेजबीर सिंह और समाज सेवक बलविंदर सिंह उत्तम को यह अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाली गई विशाल शोभायात्रा
सेक्टर-46 के सनातन धर्म मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेक्टर-46 के इलाकों से गुजरती हुई शाम पांच बजे दशहरा ग्राउंड पहुंची। जतिंदर भाटिया ने कहा कि उनकी कमेटी के सदस्य दिन रात इस आयोजन को लेकर काम में लगे रहे। उन्होंने समस्त सदस्यों का इस आयोजन को सफल बनाने में दिए गए योगदान को लेकर धन्यवाद दिया।

रावण की सेना के आने पर डर गए बच्चे
ओसीएफ सांस्कृतिक मंच की ओर से सेक्टर-29 के ग्राउंड में दशहरा का पर्व मनाया। ऑर्डिनेंस केबल फैक्टरी के महाप्रबंधक विपुल सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। राम और रावण की सेना ने ग्राउंड का चक्कर लगाए। राम और रावण का संवाद दर्शकों को खूब भाया। राम और हनुमान ने उपस्थित लोगों और बच्चों को उपहार बांटे। राम ने बच्चों से भी हाथ मिलाया। राम की सेना आते ही खुश होते और जैसे ही रावण की सेना आती बच्चे डर जाते। कई अपनी मां की आंचल में छिप जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed