फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Victim denied statements in court, rape accused gets bail

Chandigarh News: कोर्ट में बयानों से मुकरी पीड़िता, दुष्कर्म के आरोपी को जमानत

Mon, 07 Oct 2024 06:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Victim denied statements in court, rape accused gets bail
चंडीगढ़। कोर्ट में पीड़िता के बयानों से मुकरने के बाद दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जमानत मिल गई। आरोपी मंदीप कुमार के खिलाफ मनीमाजरा थाने में 22 मई को अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी केस दर्ज हाेने के बाद से ही बुड़ैल जेल में बंद था। आरोपी की ओर से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता ने दलील दी कि युुवक को झूठे केस में जानबूझकर फंसाया गया है। बाकायदा इस मामले में पीड़ित और उसकी मां की कोर्ट में गवाही हो चुकी है और दोनों ही कोर्ट में पुलिस को दिए बयानों से मुकर गई हैं। पुलिस भी जांच पूरी कर चालान पेश कर चुकी है। हालांकि, पुलिस की ओर से सरकारी अधिवक्ता ने दलील देते हुए जमानत का विरोध किया। लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी युवक को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed