फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vicious thieves entered DSP's house, stole jewelery worth lakhs

Chandigarh News: डीएसपी के घर घुसे शातिर चोर, लाखों के गहने उड़ाए

Sun, 05 Nov 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vicious thieves entered DSP's house, stole jewelery worth lakhs
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन में दो शातिर अपराधी शहर में घूम रहे हैं। ये अलग-अलग सेक्टरों ताले की चाबी बनवाने की आवाज देते हैं। जब कोई चाबी बनवाने की बात करता है तो घर के अंदर घुसने के बाद गहने और नकदी लेकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामले में पंजाब पुलिस की एसटीएफ के डीएसपी के घर में घुसकर शातिर लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। शातिरों ने बड़ी ही सावधानी से डीएसपी की पत्नी को झांसा देकर अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने लाखों के गहने चुरा ले गए। दोनों शातिर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। थाना पुलिस ने बीट पुलिस को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।यह घटना सेक्टर-46ए में यह बीते दो नवंबर को दोपहर लगभग 3.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक शातिर गलियों में ताले-चाबी ठीक करवाने की आवाजें लगा रहे थे। वे साइकिल पर थे। डीएसपी की पत्नी ने उन्हें घर बुला लिया और अलमारी का लॉक ठीक करने को कहा। घर में उस वक्त नौकरानी भी थी। बड़ी चालाकी से चोर गहने चोरी कर बाहर निकल गए।
विज्ञापन

डीएसपी नवनीत कुमार ने पुलिस को बताया कि शातिर चोर उनके घर से 45.500 ग्राम की सोने की चेन, 50 ग्राम वाली सोने की चार चूड़ियां, 3.5 ग्राम की बालियों की एक जोड़ी, 12.600 ग्राम की एक सोने की चेन, 5.31 ग्राम की एक सोने की चेन, 1.620 ग्राम का सोने का लॉकेट, 18 कैरेट का हीरा, 3.20 ग्राम की हीरे की अंगूठी और 2.780 ग्राम सोने की अंगूठी चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीजीआई के डॉक्टर के घर से गहने और नकदी चोरी
सेक्टर-15ए के एक घर की पहली मंजिल पर रहने वाले डॉ. अभय शंकर ने उनके घर से गहने और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि बीते 18 सितंबर से एक नवंबर के बीच उनके घर में यह चोरी हुई। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता पीजीआई में कार्यरत हैं। चोर उनके घर से एक सोने की चेन, बालियों की एक जोड़ी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, तीन सोने की अंगूठियां और नौ हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले में चोरी की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed