फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President will honor Chandigarh Municipal Corporation in New Delhi tomorrow

Chandigarh News: कल नई दिल्ली में चंडीगढ़ नगर निगम को सम्मानित करेंगे उपराष्ट्रपति

Fri, 16 Jun 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Vice President will honor Chandigarh Municipal Corporation in New Delhi tomorrow
चंडीगढ़। जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने मई माह में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार की घोषणा की थी। इसमें शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में नगर निगम चंडीगढ़ को प्रथम स्थान मिला था। अब शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित होने जा रहे पुरस्कार वितरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चंडीगढ़ नगर निगम को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे।पुरस्कार लेने के लिए मेयर अनूप गुप्ता और निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा दिल्ली जाएंगे। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 11 श्रेणियों को शामिल करते हुए चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित कुल 41 विजेताओं की घोषणा की गई थी। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रशस्तिपत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जुलाई 2022 से पुरस्कार के लिए शुरू हुए थे आवेदन
पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 में शुरू किया गया था। वर्ष 2019 और 2020 के लिए दूसरे और तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए गए। वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण पुरस्कार नहीं दिए गए थे। वर्ष 2022 में गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 30 जुलाई 2022 को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार की शुरुआत की गई। अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक कुल 868 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद आवेदनों की जांच और मूल्यांकन किया गया था। केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा छंटनी किए गए आवेदनों की वास्तविक जांच की गई, जिसके बाद सभी 11 श्रेणियों को शामिल करने वाले संयुक्त विजेताओं सहित 41 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed