{"_id":"5bfadcfabdec224191301d74","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-and-cm-amarinder-singh-will-foundation-of-kartarpur-sahib-corridor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति और सीएम रखेंगे करतारपुर साहिब कॉरिडोर का नींव पत्थर, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति और सीएम रखेंगे करतारपुर साहिब कॉरिडोर का नींव पत्थर, तैयारियों में जुटा प्रशासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए डेरा बाबा नानक में सोमवार को उपराष्ट्रपति और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉरिडोर का नींव पत्थर रखेंगे। सोमवार को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। डेरा बाबा नानक के काहलांवाली चौक के पास गांव मान में एक बड़ा पंडाल लगाया जा रहा है। पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
समारोह में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के साथ पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर, सीएम कैप्टन अमिरंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, कैबिनेट मंत्री सुखिजंदर सिंह रंधावा, कैबिनेट विजय इंद्र सिंगला, सुखबीर सिंह बादल, पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ समेत अन्य कई राजनीतिक शख्सियतें उपस्थित होंगी। रविवार शाम को कैबिनेट मंत्री पंजाब सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तैयारियों का जायजा लिया।
रविवार देर शाम को समारोह में लगने वाले पंडालों के बारे में डीसी गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल ने साफ कर दिया कि समारोह के लिए केवल एक ही पंडाल वह भी गांव मान में ही लगेगा। सारा प्रोग्राम वहीं होगा। जानकारी के अनुसार उप राष्ट्रपति का हेलिकॉपटर आर्मी की छावनी में ही उतरेगा।

पूरी बार्डर रेंज की पुलिस इस समारोह की सुरक्षा में लगी हुई है जिसकी अगुवाई आईजी बार्डर रेंज एसपीएस परमार कर रहे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार इस मौके पर समूची अकाली लीडरशिप पहुंचेगी और सुबह आठ बजे डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर अरदास करेंगे।
वहां से शबद गायन करते हुए नींव पत्थर वाले स्थल पर पहुंचेंगे। इसके अलावा एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल के अलावा संत समाज और अन्य धार्मिक शख्सियतें शिरकत करेंगी।
वहां से शबद गायन करते हुए नींव पत्थर वाले स्थल पर पहुंचेंगे। इसके अलावा एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल के अलावा संत समाज और अन्य धार्मिक शख्सियतें शिरकत करेंगी।