फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President invited to visit Haryana Assembly.

Chandigarh News: उपराष्ट्रपति को हरियाणा विधानसभा आने का दिया निमंत्रण

Wed, 30 Oct 2024 08:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Vice President invited to visit Haryana Assembly.
विस अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति व केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बुधवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। हरियाणा विधान सभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद कल्याण की दोनों नेताओं से पहली मुलाकात थी। इस दौरान विस अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को हरियाणा विधान सभा आने का निमंत्रण भी दिया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विस अध्यक्ष से हरियाणा विधान सभा के विधायी कामकाज पर विस्तार से चर्चा की। उपराष्ट्रपति ने कल्याण को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने विश्वास जताया कि कल्याण की अध्यक्षता में हरियाणा विधान सभा नई ऊंचाइयों को छुएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed