फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Veterinary clinics will be opened in eight districts of Haryana CM Nayab Saini announced

सीएम नायब सैनी का एलान: आठ जिलों में खोले जाएंगे पशु चिकित्सा क्लीनिक, फसल बोनस राशि की पहली किस्त जारी

Fri, 16 Aug 2024 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 10:35 AM IST
सार

हरियाणा में पंचकूला, कैथल, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर में पशु क्लिनिक खुलेंगे। सीएम नायब सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में इसका एलान किया। 

विज्ञापन
Veterinary clinics will be opened in eight districts of Haryana CM Nayab Saini announced
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @cmohry

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा की अटकलों पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि ऐसा कौन कह रहा है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में फसलों के लिए बोनस राशि जारी की। सीएम ने  बटन दबाकर किसानों के खाते में बोनस राशि जारी की। पांच लाख 20 हजार किसानों के लिए 525 करोड़ की किस्त जारी की गई है। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कहा कि किसानों को 200 रुपये प्रति एकड़ के रूप में बोनस देंगे। मुख्यमंत्री ने  प्रदेश के दुग्ध विक्रेताओं के लिए घोषणा की कि जो विक्रेता घर-घर जाकर दूध की आपूर्ति करता है उसे लाभ मिलेगा। जिनकी  पारिवारिक आय तीन लाख सालाना है उन्हें दयालु योजना के तहत कवर किया जाएगा। इस योजना से मृत्यु या विकलांगता पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। दूध वितरकों को वित्तीय सहायता दी जाएगी और उनका बीमा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने एलान किया कि आठ जिलों में पशु चिकित्सा क्लिनिक खोले जाएंगे। इनमें सभी सुविधाएं होंगी। ये क्लिनिक पंचकूला, कैथल, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम,  फरीदाबाद, यमुनानगर में खुलेंगे। पॉलीक्लिनिक राज्य के पशुपालकों को पशु चिकित्सालय की सुविधा मिलेगी। बारिश कम होने से किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेज रहे हैं।  हमारी सरकार हर वर्ग के प्रति समर्पित है। 


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि  कांग्रेस ने 10 सालों में कुछ नहीं किया। किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस लोगों से झूठे वादे कर रही है। अपनी सरकार में कुछ नहीं किया, हमसे हिसाब मांग रहे हैं। प्रदेश के युवा कांग्रेस को हिसाब देंगे। सीएम ने कहा कि जितने भी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर होंगे उन्हें बोनस राशि मिलेगी। सीएम ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed