फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Veteran Congressmen will be out of the list of Lok Sabha candidates

Chandigarh News: कई दिग्गज कांग्रेसी होंगे बाहर, छह नए चेहरे तैयार

Thu, 18 Apr 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Veteran Congressmen will be out of the list of Lok Sabha candidates
यादव चेहरे के फेर में अटकी कांग्रेस की सूची, गुरुग्राम और भिवानी पर फंसा पेच
विज्ञापन

आलाकमान की सब-कमेटी ने खरगे को सौंपी रिपोर्ट, एक दो दिन में जारी होगी सूची
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हाईकमान के आदेश पर सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी ने हरियाणा की नौ लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है। अब हाईकमान की अंतिम मुहर का इंतजार है। संभावना है कि प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस के पांच दिग्गजों को झटका लग सकता है और पार्टी छह सीटों पर नए चेहरों को मौका दे सकती है। फिलहाल प्रदेश की सात सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन चुकी है, केवल अहीरवाल में यादव चेहरे को लेकर पेच फंसा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भिवानी-महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह को टिकट दिलाने पर अड़े हैं, जबकि एसआरके गुट श्रुति चौधरी के लिए अडिग है। इसी प्रकार गुरुग्राम से हुड्डा राज बब्बर की पैरवी कर रहे हैं और दूसरा गुट कैप्टन अजय यादव की लॉबिंग कर रहा है। कांग्रेस हाईकमान अभी यह फैसला नहीं कर पा रही है कि अहीरवाल में पार्टी का यादव चेहरा कौन होगा।
गुटबाजी के चलते हरियाणा में कांग्रेस अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार पाई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए जोर लगा रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी की कई बैठकों के बाद भी उम्मीदवारों पर सहमति नहीं बन पाई है। अब सात सीटों पर सहमति बनने का दावा किया जा रहा है, दो पर मंथन जारी है। अगर भिवानी से राव दान सिंह आते हैं तो गुरुग्राम से कैप्टन अजय यादव का टिकट कटना तय है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कहना है कि रिपोर्ट सौंप दी गई है और एक-दो दिन में सूची जारी होगी।
विज्ञापन


-----------ये दिग्गज हो सकते हैं सूची से बाहर
फिलहाल टिकट की दौड़ में शामिल कई बड़े कांग्रेसी चेहरे सूची से बाहर हो सकते हैं। इनमें हिसार से टिकट मांग रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, फरीदाबाद में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, करनाल में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और गुरुग्राम से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की टिकटों पर तलवार लटकी है। हालांकि, अभी इन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हाईकमान में इनकी पैरवी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
ये हैं संभावित उम्मीदवार
संसदीय क्षेत्र संभावित प्रत्याशी

रोहतक दीपेंद्र सिंह हुड्डा

अंबाला वरुण मुलाना
सिरसा कुमारी सैलजा
हिसार बृजेंद्र सिंह
करनाल वीरेंद्र राठौर
सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी या कुलदीप शर्मा
फरीदाबाद महेंद्र प्रताप सिंह
गुरुग्राम राज बब्बर
भिवानी-महेंद्रगढ़ राव दान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed