फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vestal sexual abuse case in court, the statement

साध्वी यौन शोषण मामले में कोर्ट में हुए बयान

Thu, 27 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vestal sexual abuse case in court, the statement
कोर्ट - फोटो : file photo

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर लगे साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इसमें संबंधित पहले के जांच अधिकारी केएल रैना कोर्ट में पेश हुए। 

विज्ञापन


सुनवाई के बाद बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि सुनवाई में केएल रैना ने बताया कि दोनों लड़कियों ने 2003 में बाबा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का कोई आरोप नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


पीड़ितों ने यौन उत्पीड़न के बारे में कोई बयान नहीं दिया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि पंचकूला की विशेष सीबीआई में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण समेत हत्या के मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गुमनाम पत्र के माध्यम से साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उच्च न्यायालय ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। 


सीबीआई ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। डेरा प्रमुख को उक्त मामले में अदालत से जमानत तो मिल गई। लेकिन पिछले लंबे समय से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed