{"_id":"638786438030a716cc36e189","slug":"verka-paneer-price-hiked-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अब वेरका का पनीर हुआ महंगा, दूध के दाम में पहले ही इजाफा, दही की मात्रा भी घट चुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अब वेरका का पनीर हुआ महंगा, दूध के दाम में पहले ही इजाफा, दही की मात्रा भी घट चुकी
Wed, 30 Nov 2022 10:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:07 PM IST
सार
लोगों का कहना है कि सरकार को कोई कानून लाकर खाद्य उत्पादों की कीमतों की बढ़ोतरी पर लगाम लगानी चाहिए। अगर ऐसे ही चलता रहा तो लोगों को दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
verka Paneer price
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेरका ने पहले दूध के मूल्य में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की। इसके बाद दही की पैकिंग की मात्रा घटा दी। अब 200 ग्राम पनीर के पैकेट के दाम 75 रुपये से बढ़ाकर 78 रुपये कर दिया है। इस तरह सीधे तीन रुपये की वृद्धि की है। जानकारी के मुताबिक वेरका की ओर से हाल ही में बढ़ाए गए दूध के दामों का असर अब दूसरे उत्पादों पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
एक के बाद एक हर उत्पाद के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों की रसोई का बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। फल और सब्जी के बाद अब दूध-दही और पनीर के खातिर भी अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सरकार को कोई कानून लाकर खाद्य उत्पादों की कीमतों की बढ़ोतरी पर लगाम लगानी चाहिए। अगर ऐसे ही चलता रहा तो लोगों को दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
क्यों जरूरी है पनीर
मानव शरीर की मांसपेशी और अंगों के विकास के लिए प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। शाकाहारी लोगों के लिए दूध, दही और पनीर से प्रोटीन पूरी मात्रा में मिलता है। इसलिए किडनी और लीवर जैसे अंगों की बीमारी के मरीजों को प्रोटीन युक्त खाना लेने की सलाह भी दी जाती है।
विज्ञापन
100 ग्राम पनीर से मिलती है 289 कैलोरी एनर्जी
मानव शरीर को खाद्य पदार्थों से एनर्जी प्राप्त होती है। अगर पनीर की बात करें तो 100 ग्राम पनीर से कुल 289 कैलोरी एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही 100 ग्राम पनीर से 22.50 ग्राम फैट, 14.40 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 54 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल, 18.50 ग्राम प्रोटीन और 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं।
बाजार में खाने-पीने तकरीबन सभी चीजें महंगी होती जा रही हैं। लगातार महंगाई बढ़ने के कारण लोगों को दो वक्त का खाना बनाना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए। - वंदना, निवासी नयागांव।
हर दिन बढ़ते खाने की चीजों के दामों के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। दूध, दही और पनीर रसोई में आम जरूरत की चीजें हैं। अगर इनकी कीमतों पर लगाम नहीं लगी तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। -पल्लवी शर्मा, निवासी नयागांव।
सरकार को खाद्य पदार्थों को लेकर कोई कानून लाना चाहिए। जिससे कि इनकी बढ़ती कीमतों पर काबू पाया जा सके। यह हर रोज उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ हैं। अगर दूध, दही और पनीर के दाम इस तरह बढ़ते रहेंगे तो लोगों के स्वास्थ्य पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। - बबीता पंत, एडवोकेट।