फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   verdict on self-styled Godman Rampal, satlok ashram

सतलोक आश्रम के 'संत' रामपाल दो मामलों में बरी, अभी रहना होगा जेल में

Tue, 29 Aug 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 29 Aug 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
verdict on self-styled Godman Rampal, satlok ashram
rampal
गुरमीत राम रहीम के बाद अब सतलोक आश्रम के 'संत' रामपाल को दो मामलों में बरी कर दिया गया है, लेकिन वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे और बाकी 5 केसों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

 

- रामपाल पर फैसला सुनाने के लिए हिसार की सेंट्रल जेल में कोर्ट की कार्रवाई हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रामपाल पेश हुए।
 

अब इन पांच केसों में सुनवाई होगी

verdict on self-styled Godman Rampal, satlok ashram
सतलोक आश्रम का संत रामपाल
  • रामपाल सहित 14 पर पुस्तक बांटकर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस।  
  • रामपाल सहित 14 लोगों पर एमपी निवासी रजनी की आश्रम में मौत मामले में हत्या का केस।
  • आश्रम में भगदड़ में पांच श्रद्धालुओं की मौत पर रामपाल और 13 पर हत्या का दूसरा केस।
  • आश्रम से 400 गैस सिलेंडर पाए जाने के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस।
  •  रामपाल समेत 942 लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज।

दोनों मामलों में रामपाल पर ये आरोप लगे थे

verdict on self-styled Godman Rampal, satlok ashram
संत रामपाल
ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार की अदालत ने FIR नंबर 426 और 427 के तहत दर्ज मामलों में बरी किया। रामपाल हिसार सेंट्रल जेल नंबर-1 में मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की कार्यवाही हुई है।

FIR नंबर 426 में सरकारी कार्य में बाधा डालने और 427 में आश्रम में जबरन लोगों को बंधक बनाने का केस दर्ज था। इन दोनों मामलों में प्रीतम सिंह, राजेंद्र, रामफल, वीरेंद्र, पुरुषोत्तम, बलजीत, राजकपूर ढाका, राजकपूर और राजेंद्र को भी आरोपी बनाया गया था।

बता दें कि बीते बुधवार को रामपाल के खिलाफ दर्ज FIR नंबर 201, 426, 427 और 443 के तहत पेशी हुई थी। जिसके बाद FIR नंबर 426 और 427 पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

33 महीने से जेल में बंद रामपाल, हत्या का केस
कबीर पंथी विचारधारा के समर्थक संत रामपाल दास देशद्रोह के एक मामले में इन दिनों हिसार जेल में बंद हैं। हिसार के बरवाला में तीन साल पहले हुए विवाद के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले साल 2006 में भी रामपाल पर हत्या का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed