{"_id":"599e63d14f1c1b806f8b4721","slug":"verdict-on-ram-rahim-on-25-august-in-sadhvi-rape-case-judge-jagdeep-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कौन हैं जज जगदीप सिंह, जो आज राम रहीम पर फैसला सुनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कौन हैं जज जगदीप सिंह, जो आज राम रहीम पर फैसला सुनाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
राम रहीम केस के जज जगदीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अगस्त को सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर साध्वी यौन शोषण केस में फैसला आना है। इससे पहले जानिए उस जज के बारे में सब कुछ, जो राम रहीम की किस्मत का फैसला करेंगे। ये हैं जज जगदीप सिंह, जो राम रहीम के उस केस पर फैसला सुनाने को तैयार है, जिसके लिए पंचकूला में लाखों डेरा समर्थक जुटे हैं।
पांच राज्यों में हाईअलर्ट है, तीन राज्यों में धारा 144 लग गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात है। सेना बुलाने की तैयारी चल रही है। कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। क्योंकि राम रहीम के खिलाफ फैसला आने पर उपद्रव होने का डर है। डेरा समर्थक कहते हैं कि अगर राम रहीम के खिलाफ फैसला आया तो वे मर जाएंगे और मार देंगे।
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, जज जगदीप सिंह ने साल 2012 में हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विस ज्वॉइन की। उनकी पहली पोस्टिंग सोनीपत में रही और सीबीआई कोर्ट में उनकी दूसरी पोस्टिंग है। कहा जाता है कि सीबीआई कोर्ट में जज नियुक्त होना आसान नहीं होता, लेकिन ये जगदीप सिंह की काबिलियत ही है कि हाईकोर्ट प्रशासन ने एक ही पोस्टिंग के बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट की जिम्मेवारी सौंप दी।

जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे
court
ज्यूडिशियल सर्विस में आने से पहले जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके जगदीप सिंह पिछले साल ही सीबीआई कोर्ट के जज नियुक्त किए गए।
जगदीप सिंह के दोस्तों के मुताबिक, वे अपना काम करने में पूरी तरह सक्षम और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अपने काम को लेकर सख्त रवैया रखते हैं, लेकिन न्यायप्रिय शख्स हैं। उन्हें गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार पसंद नहीं, इसके वे बिल्कुल खिलाफ हैं।
जगदीप सिंह के बारे में कहा जाता है कि जगदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। वे जमीन से जुड़े इंसान हैं और बहुत कम बोलते हैं। वे साल 2000 और 2012 में कई सिविल और क्रिमिनल केस लड़ चुके हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली
law education
- फोटो : demo pic
जगदीप सिंह ने साल 2000 में पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली। एक हरियाणा ज्यूडिशियल अफसर बताते हैं कि जगदीप सिंह बहुत होनहार स्टूडेंट रहे और काफी मेहनती हैं। वे उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी के दिनों से जानते हैं।
जगदीप सिंह सितंबर 2016 में सुर्खियों में आए, जब उन्होंने हादसे में घायल हुए चार लोगों की जिंदगी बचाई। जानकारी के मुताबिक, एक बार जगदीप सिंह हिसार से पंचकूला आ रहे थे। रास्ते में एक एक्सीडेंट हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए।
जगदीप सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। फिर उन्होंने एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन एंबुलेंस को आने में समय था। इसलिए उन्होंने एक गाड़ी रुकवाई और चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि जगदीप सिंह 15 साल पुराने राम रहीम के साध्वी यौन शोषण केस में कल फैसला देंगे। साल 2002 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर एक साध्वी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।